
रामपुरा (राजस्थान, जागरूक पंजाब न्यूज) : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक आशुतोष रांका (आशु) और उनके साथियों पर राजस्थान के रामपुरा-कंवरपुरा गांव में एक सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने के दौरान जानलेवा हमला होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ताओं और स्थानीय तत्वों ने CJP की टीम पर लाठी-डंडों से हमला किया, पथराव किया तथा वाहनों में तोड़फोड़ की। घटना में आशुतोष रांका सहित कई स्वयंसेवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
स्कूल निरीक्षण के दौरान पथराव और मारपीट
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, CJP की टीम रामपुरा-कंवरपुरा गांव में स्थित एक सरकारी स्कूल की स्थिति का जायजा लेने पहुँची थी। आरोप है कि यह स्कूल पिछले काफी समय से एक तबेले/टीन शेड में चलाया जा रहा था। CJP नेताओं का दावा है कि जब उनकी टीम मौके पर पहुँची, तो वहाँ पहले से मौजूद असामाजिक तत्वों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला बोल दिया। आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि हमले में महिला कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी की गई, उनके फोन छीनकर तोड़े गए और गाड़ियों के शीशे फोड़ दिए गए। घटना के दौरान कई लोगों के हाथ में फ्रैक्चर आने और कपड़े फाड़े जाने का भी दावा किया गया है। CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया (X) पर राजस्थान पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस के सामने यह पूरी घटना होती रही और वह मूकदर्शक बनी रही।
48 घंटे का अल्टीमेटम और आंदोलन का ऐलान
जंतर-मंतर से लेकर जयपुर तक लगातार विवादों में CJP
गौरतलब है कि CJP और उसके नेताओं का विवादों व प्रदर्शनों से पुराना नाता रहा है:
-
जयपुर में हमला: इससे पहले जून माह में जयपुर के शहीद स्मारक पर पेपर लीक और छात्र मुद्दों को लेकर किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान CJP संस्थापक अभिजीत दीपके के साथ हाथापाई और थप्पड़ मारे जाने की घटना हुई थी।
-
जंतर-मंतर पर बवाल: जुलाई माह में दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प हुई थी। उस दौरान जमकर पथराव और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की खबरें आई थीं, जिसमें कई पुलिसकर्मी व प्रदर्शनकारी चोटिल हुए थे।





