यह कैसा सर्वे… 7 सीटों पर असमंजस, बाकी 110 सीटों पर अकाली-भाजपा की जीत!

अकाली दल ने भाजपा के साथ सीटों के बंटवारे की वायरल सूची को बताया फर्जी

कहा- कुछ राजनीतिक दल और शरारती तत्व फैला रहे झूठी जानकारी, दोनों पार्टियों के बीच सहमति बनने पर आधिकारिक तौर पर होगा ऐलान

मनदीप शर्मा, जागरूक पंजाब
जालंधर : पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के दोबारा गठबंधन के बाद सीटों के बंटवारे को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर दोनों पार्टियों के संभावित सीट बंटवारे की एक सूची वायरल होने के बाद अकाली दल ने इसे पूरी तरह फर्जी करार दिया है।

अकाली दल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट जारी कर कहा कि कुछ राजनीतिक दल और शरारती तत्व भाजपा-अकाली दल के संभावित सीट बंटवारे को लेकर झूठी सूची प्रसारित कर रहे हैं। इस सूची का कोई आधार नहीं है। पार्टी ने स्पष्ट किया कि जब भी दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर अंतिम सहमति बनेगी, उसका आधिकारिक तौर पर ऐलान किया जाएगा। साथ ही लोगों से ऐसी भ्रामक पोस्ट पर विश्वास नहीं करने की अपील की गई है।

गौरतलब है कि 24 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन की घोषणा की थी। हालांकि, उस समय सीटों का बंटवारा सार्वजनिक नहीं किया गया था।

अब वायरल सूची को लेकर अकाली दल की सफाई से स्पष्ट है कि दोनों पार्टियों के बीच सीटों का अंतिम फार्मूला अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे सीटों के आंकड़ों को पार्टी की सहमति मानना सही नहीं होगा।

spot_img

Hot this week

Topics

GNDU ने 28 नवंबर की परीक्षाएं की स्थगित, अब 6 दिसंबर को होंगी

प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल पहले की तरह रहेगामनदीप शर्मा,...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img