GNDU ने 28 नवंबर की परीक्षाएं की स्थगित, अब 6 दिसंबर को होंगी

प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल पहले की तरह रहेगा

मनदीप शर्मा, जागरूक पंजाब
अमृतसर :
गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (GNDU), अमृतसर ने 28 नवंबर 2026 (शनिवार) को होने वाली वार्षिक और सेमेस्टर परीक्षाओं की थ्योरी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। यूनिवर्सिटी की ओर से 27 नवंबर को जारी नोटिफिकेशन नंबर 1/नवंबर-2026 के मुताबिक, अब ये परीक्षाएं 6 दिसंबर 2026 (रविवार) को पहले से निर्धारित समय और परीक्षा केंद्रों पर होंगी।

यह आदेश यूनिवर्सिटी से संबंधित एफिलिएटेड, कांस्टीट्यूएंट और एसोसिएटेड कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिए जारी किया गया है। नोटिस में परीक्षाएं स्थगित करने का कारण अपरिहार्य परिस्थितियां बताया गया है। वहीं, प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीखों और परीक्षा केंद्रों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। विद्यार्थी नई जानकारी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं।

spot_img

Hot this week

Topics

प्रशांत गंभीर के AAP में आने से वनीत धीर और सशक्त, भाजपा को झटका

दोहरी भूमिका और विकास के एजेंडे के साथ चुनावी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img