नकोदर माथा टेककर लौट रहे परिवार के साथ फिलौर में दर्दनाक हादसा, पति-पत्नी और उनकी 6 साल की बच्ची की मौत

गांव भामियां, जिला लुधियाना के रहने वाले थे तीनों

फिल्लौर (लाल कमल, जागरूक पंजाब): नकोदर दरबार में माथा टेककर वापस लौट रहे लुधियाना जिले के गांव भामियां निवासी परिवार के साथ फिलौर में हुए एक भीषण सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। इस दर्दनाक हादसे में विनय, उनकी पत्नी सुमन और उनकी छह साल की बच्ची की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा जिला जालंधर के फिलौर इलाके में हरिपुर खालसा के पास हुआ। बताया जा रहा है कि विनय कुमार अपने परिवार के साथ नकोदर दरबार में माथा टेकने के बाद एक्टिवा पर सवार होकर वापस गांव भामियां, जिला लुधियाना की ओर लौट रहे थे। जब वे फिलौर के पास पहुंचे, तो एक गाड़ी ने उनकी एक्टिवा को जबरदस्त टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि एक्टिवा सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत फिलौर के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया गया। हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उन्हें जालंधर के एक बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही तीनों की मौत हो गई।
मृतकों की पहचान विनय कुमार, उनकी धर्मपत्नी सुमन और उनकी छह साल की बच्ची के रूप में हुई है। तीनों गांव भामियां, जिला लुधियाना के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
इस दर्दनाक घटना की खबर मिलते ही परिवार और गांव भामियां में शोक की लहर दौड़ गई। जिस परिवार ने नकोदर दरबार में माथा टेककर सुख-शांति की अरदास की थी, वह कुछ ही समय बाद सड़क हादसे की भेंट चढ़ गया। एक हंसता-खेलता परिवार पलों में ही उजड़ गया।
हादसे की भयावहता का अंदाजा मौके की तस्वीरों से ही लगाया जा सकता है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और मामले के संबंध में बनती कार्रवाई की जा रही है।
spot_img

Hot this week

बस्ती बावा खेल में मेडिकल स्टोरों पर रेड, एक लाख नशीली गोलियां बरामद

दुकानदार बिक्री का रिकॉर्ड नहीं दिखा पाया, ड्रग इंस्पेक्टर...

जालंधर के गांव ढड्डा में जन्मदिन की पार्टी में गोलीबारी, 42 वर्षीय महिला की मौत

गोली लगने से बच्चा और फोटोग्राफर घायल, थाना पतारा...

Topics

बस्ती बावा खेल में मेडिकल स्टोरों पर रेड, एक लाख नशीली गोलियां बरामद

दुकानदार बिक्री का रिकॉर्ड नहीं दिखा पाया, ड्रग इंस्पेक्टर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img