See VIDEO… पंजाब को लूटने के लिए केजरीवाल और भगवंत मान ने पंजाब डेवलपमेंट कार्पोरेशन बनाया, जिसमें 84 गैर पंजाबी और सालाना सैलरी 18 करोड़ रुपए

खैहरा के दावे और वित्तीय आंकड़े… बोले- भगवंत मान थल्ले लग्गा होया… हरपाल चीमा को चप्पल चट्ट कहा…

वीडियो में देखें कैसे विधायक सुखपाल खैहरा बरसे।

जालंधर (जागरूक पंजाब न्यूज नेटवर्क) : आम आदमी पार्टी के पंजाबी वर्कर भोले-भाले हैं। मेरा उनसे सवाल है, ‘की तुसीं दरियां चुकदे ही रह जाणा है? लड़ाइयां करदे रह जाणा है, सोशल मीडिया उत्ते गालां खांदे रह जाणा है? जेहड़े जमीनी लैवल उत्ते कम्म करदे, की किसे नूं 10000 रुपए दी वी नौकरी दित्ती है पंजाब सरकार ने? नौकरियां तां सारे बाहर वाले लै गए। जदकि लल्ली-छल्ली लाला जी दे भइये पंजाब सरकार चला रहे ने।’ यह कहना है हलका भुलत्थ (कपूरथला) के विधायक सुखपाल खैहरा का। उन्होंने 27 सितंबर को एक वीडियो वायरल करके आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर पंजाब डेवलपमेंट कॉरपोरेशन में नियमों के खिलाफ जाकर 84 गैर-पंजाबियों (नॉन-पंजाबियों) की नियुक्ति करने का गंभीर आरोप लगाया है। खैहरा का दावा है कि इन नियुक्तियों का मुख्य उद्देश्य पंजाब को लूटना है। कुल मिलाकर 84 ऐसे लोगों को नौकरियां दी गई हैं जो पंजाब के मूल निवासी नहीं हैं यानी नॉन-पंजाबियों को तरजीह दी गई है।

खैहरा ने वीडियो में दावा किया है कि इन 84 कर्मचारियों की सालाना सैलरी 18 करोड़ रुपए बनती है। उन्होंने यह भी हिसाब लगाया कि यदि सरकार का मौजूदा कार्यकाल (टेन्योर) समाप्त होता है, तब तक इन बाहरी कर्मचारियों पर जनता के टैक्स से लगभग 40 करोड़ रुपए खर्च हो चुके होंगे। खैहरा ने तंज कसते हुए इसे एक “दिल्ली कंपनी” द्वारा पंजाब के संसाधनों को लूटने का जरिया करार दिया है।
आम आदमी पार्टी ने पंजाब को रंगला नहीं कंगला पंजाब बना दिया
खैहरा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के वर्करों को पता ही नहीं है कि अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने पंजाब को रंगला नहीं कंगला पंजाब बनाकर रख दिया है। एक कैंपेन चलनी चाहिए कि किसी भी पार्टी को वोट डालें पर झाड़ू को नहीं। सिसोदिया, गायत्री, सतिंदर जैन ते लाला जी गो बैक टू दिल्ली। खैहरा ने वीडियो में गाली (द**** द****) निकालते हुए कहा कि हमारी औरतों का शोषण कर रहे हैं दिल्ली वाले। इसके बाद बोले- भगवंत मान दिल्ली वालेयां दे थल्ले लग्गा होया… कुछ रहम कर लै पंजाब उत्ते। इसके बाद उन्होंने मंत्री हरपाल चीमा को चप्पल चट्ट भी कहा। उन्होंने कहा कि समय बदलने वाला है और अगली सरकार आने पर सबसे पहली एफआईआर हरपाल चीमा पर ही होगी।

spot_img

Hot this week

बस्ती बावा खेल में मेडिकल स्टोरों पर रेड, एक लाख नशीली गोलियां बरामद

दुकानदार बिक्री का रिकॉर्ड नहीं दिखा पाया, ड्रग इंस्पेक्टर...

जालंधर के गांव ढड्डा में जन्मदिन की पार्टी में गोलीबारी, 42 वर्षीय महिला की मौत

गोली लगने से बच्चा और फोटोग्राफर घायल, थाना पतारा...

Topics

बस्ती बावा खेल में मेडिकल स्टोरों पर रेड, एक लाख नशीली गोलियां बरामद

दुकानदार बिक्री का रिकॉर्ड नहीं दिखा पाया, ड्रग इंस्पेक्टर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img