
मीडिया ब्लॉक के पास VVIP बैठने की जगह के नजदीक हुआ हादसा, शुरुआती जानकारी में मशीन का कंप्रेसर फटने की बात आई सामने

जागरूक पंजाब, जालंधर : पंजाब के मोगा में आम आदमी पार्टी की ‘खुशहाल रैली’ के दौरान एक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, रैली स्थल पर मीडिया ब्लॉक और VVIP बैठने की जगह के पास कॉफी मशीन में विस्फोट हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार, मशीन का कंप्रेसर फटने से वहां काम कर रहे एक कर्मचारी की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के कारणों को लेकर आधिकारिक जांच की जानकारी सामने आने का इंतजार है।







