श्री आनंदपुर साहिब, श्री कीरतपुर साहिब, मां नैना देवी और विरासत-ए-खालसा के दर्शन करेंगे श्रद्धालु
जालंधर (मनदीप शर्मा, जागरूक पंजाब)
वेस्ट हलके से 27 सितंबर को सुबह 8:30 बजे एक बार फिर शहर के श्रद्धालु मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन करने के लिए रवाना हो गए। इस मौके कुलविंदर हीरा ने सबको यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं और सकुशल वापस लौटने के लिए प्रभु चरणों में अरदास की। उन्होंने बताया कि श्रद्धालु श्री आनंदपुर साहिब, श्री कीरतपुर साहिब, मां नैना देवी और विरासत-ए-खालसा के दर्शन करेंगे। जिक्रयोग है कि यात्रा पर जाने के चाहवान श्रद्धालुओं के लिए मोबाइल नंबर जारी किए गए थे और उनसे वोटर कार्ड की फोटो कापी और मोबाइल नंबर मांगा गया था। इसके बाद 50 साल से ऊपर की उम्र के श्रद्धालुओं को उक्त पवित्र स्थलों के दर्शन का मौका मिला। इस मौके ओंकार टिक्का समेत, अशोक चौहान, राजा धामी व अन्य मौजूद रहे।






