इस बार भी गोल्ड भारत की ओर… जापान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम

श्री चरणी ने 4 विकेट लेकर जापान की पारी समेटी, शैफाली वर्मा ने 15 गेंदों में नाबाद 40 रन ठोककर पांच ओवर में पूरा कराया लक्ष्य

जालंधर (जागरूक पंजाब न्यूज नेटवर्क) : एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए मेजबान जापान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। शुक्रवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत ने पहले गेंदबाजी करते हुए जापान की पूरी टीम को महज 57 रन पर समेट दिया। इसके बाद भारतीय टीम ने लक्ष्य को सिर्फ पांच ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय गेंदबाजों के सामने जापान की बल्लेबाजी ज्यादा देर टिक नहीं सकी। बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 10 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। वहीं शैफाली वर्मा ने गेंदबाजी में भी योगदान देते हुए 13 रन देकर 2 विकेट लिए। भारत की गेंदबाजी के दबाव के कारण जापान की टीम 19.5 ओवर में 57 रन पर ऑलआउट हो गई।

जापान की ओर से आयाका काटो-स्टैफोर्ड ने सर्वाधिक 25 रन बनाए। उन्होंने 47 गेंदों का सामना किया, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें पर्याप्त सहयोग नहीं मिल सका। जापान की पारी में साझेदारी नहीं बन पाने के कारण टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी।

58 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। शैफाली वर्मा ने सिर्फ 15 गेंदों में नाबाद 40 रन बनाए। उनकी पारी में छह चौके और दो छक्के शामिल रहे। शैफाली ने पहले गेंद से जापान के गेंदबाजों पर दबाव बनाया और भारत को लक्ष्य के बेहद करीब पहुंचा दिया।

भारत ने पांच ओवर में 59 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। रिचा घोष 6 गेंदों पर नाबाद 12 रन बनाकर शैफाली के साथ क्रीज पर रहीं। जापान को भारत की पारी में गुनालन कमलिनी और भारती फुलमाली के विकेट मिले, लेकिन वह भारतीय जीत को रोकने के लिए पर्याप्त नहीं था।

इस जीत के साथ भारत ने महिला क्रिकेट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब भारतीय टीम का सामना 20 सितंबर को बांग्लादेश से होगा। दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान और श्रीलंका आमने-सामने होंगे।

भारतीय महिला टीम एशियन गेम्स में पिछली बार की स्वर्ण पदक विजेता है। 2023 के हांगझोउ एशियन गेम्स में भारत ने महिला क्रिकेट का स्वर्ण पदक जीता था। 2026 के एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट का मुकाबला सीधे नॉकआउट प्रारूप में खेला जा रहा है।

spot_img

Hot this week

बस्ती बावा खेल में मेडिकल स्टोरों पर रेड, एक लाख नशीली गोलियां बरामद

दुकानदार बिक्री का रिकॉर्ड नहीं दिखा पाया, ड्रग इंस्पेक्टर...

जालंधर के गांव ढड्डा में जन्मदिन की पार्टी में गोलीबारी, 42 वर्षीय महिला की मौत

गोली लगने से बच्चा और फोटोग्राफर घायल, थाना पतारा...

Topics

बस्ती बावा खेल में मेडिकल स्टोरों पर रेड, एक लाख नशीली गोलियां बरामद

दुकानदार बिक्री का रिकॉर्ड नहीं दिखा पाया, ड्रग इंस्पेक्टर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img