see VIDEO… एलपीयू में बवाल: छात्रा से दुष्कर्म की खबर के बाद छात्रों का उग्र प्रदर्शन, हाईवे जाम और आगजनी, अब अज्ञात पर पर्चा दर्ज करने की तैयारी

भड़का विद्यार्थियों का गुस्सा, यूनिवर्सिटी परिसर में तोड़फोड़ और आगजनी

जालंधर (मनदीप शर्मा, जागरूक पंजाब) : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्रा के साथ दुष्कर्म की खबर के बाद रविवार देर रात भारी उथल-पुथल मच गई। कैंपस में एक छात्रा के साथ दुष्कर्म किए जाने की खबर वायरल होने के बाद सैकड़ों छात्र अचानक सड़कों पर उतर आए और उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान गुस्साए छात्रों ने यूनिवर्सिटी परिसर में जमकर तोड़फोड़ की, कई जगहों पर आगजनी की और जालंधर-फगवाड़ा नेशनल हाईवे कई घंटों के लिए पूरी तरह जाम कर दिया। इस घटना ने पूरे प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मचा दिया है।

पूरा मामला और पुलिस-प्रशासन का रुख

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जालंधर रेंज के डीआईजी नवीन सिंगला और कपूरथला के एसएसपी गौरव टूरा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। डीआईजी नवीन सिंगला ने मीडिया को जानकारी दी कि छात्रों की मुख्य मांग एक छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म मामले में कार्रवाई को लेकर थी। पुलिस ने छात्रों के बयान दर्ज करके अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले की गहराई से जांच के लिए एसपी (फगवाड़ा) मेजर सिंह के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। हालांकि, एसएसपी गौरव टूरा ने स्पष्ट किया कि शुरुआती जांच में इस कथित दुष्कर्म की घटना को साबित करने वाला कोई भी ठोस साक्ष्य या सबूत अभी तक नहीं मिला है।


उधर, एलपीयू ने इसे झूठी और मनगढ़ंत खबर और अफवाह बताया

यूनिवर्सिटी के ध्यान में आया है कि कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से पूरी तरह झूठी, बेबुनियाद और मनगढ़ंत अफवाहें फैला रहे हैं। इससे छात्रों के बीच बेवजह भ्रम पैदा हो रहा है और यूनिवर्सिटी के शांतिपूर्ण शैक्षणिक माहौल को खराब करने की कोशिश की जा रही है। जिस तरह से ऐसी झूठी और गुमराह करने वाली जानकारी व्यवस्थित रूप से फैलाई जा रही है, उससे ऐसा लगता है कि यह यूनिवर्सिटी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने और उसकी छवि खराब करने की एक सोची-समझी और सुनियोजित कोशिश है। यूनिवर्सिटी साफ तौर पर स्पष्ट करती है कि अभी फैलाई जा रही अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। छात्रों, अभिभावकों और आम जनता से अनुरोध है कि वे ऐसी अफवाहों पर विश्वास न करें, न ही उन्हें फैलाएं और न ही उन्हें बढ़ावा दें। उन्हें केवल यूनिवर्सिटी के आधिकारिक माध्यमों से दी गई जानकारी पर ही भरोसा करना चाहिए।
-डॉ. मोनिका गुलाटी
रजिस्ट्रार, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी

spot_img

Hot this week

बस्ती बावा खेल में मेडिकल स्टोरों पर रेड, एक लाख नशीली गोलियां बरामद

दुकानदार बिक्री का रिकॉर्ड नहीं दिखा पाया, ड्रग इंस्पेक्टर...

जालंधर के गांव ढड्डा में जन्मदिन की पार्टी में गोलीबारी, 42 वर्षीय महिला की मौत

गोली लगने से बच्चा और फोटोग्राफर घायल, थाना पतारा...

Topics

बस्ती बावा खेल में मेडिकल स्टोरों पर रेड, एक लाख नशीली गोलियां बरामद

दुकानदार बिक्री का रिकॉर्ड नहीं दिखा पाया, ड्रग इंस्पेक्टर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img