सेंट्रल हलका : लापरवाही का गढ़… प्रतापबाग-लाडोवाली रोड पर विकास कार्य या लापरवाही, राहगीरों की जान को खतरा

एक तरफ गटर खुला तो दूसरी तरफ 25 फीट तक फैला दी बजरी, दोपहिया वाहन चालक रहे खतरे में…
लोग बोले आप हलका इंचार्ज तो फोन ही नहीं उठाते, जागरूक पंजाब ने कॉल की तो वाकई रिसीव नहीं की…
जालंधर (मनदीप शर्मा, जागरूक पंजाब) : विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं तो सत्तासीन आम आदमी पार्टी विकास कार्यों की आंधी लाने की कोशिश कर रही है, लेकिन हालात यह हैं कि जिन चाहवानों को कामों का ठेका दिया गया है, वे लोगों के दुश्मन बन रहे हैं। लापरवाही की हद इस तरह है कि दोपहिया वाहन चालकों की जान से पूरी तरह खिलवाड़ किया जा रहा है। बात कर रहे हैं हम सेंट्रल हलके में आती प्रताप बाग-लाडोवाली रोड की। यह आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज नितिन कोहली के अधीन इलाका है, लेकिन वे तो दूसरे कामों में ही मसरूफ दिख रहे है। लोगों का कहना है कि वे तो फोन ही नहीं उठाते। इस बात की सच्चाई जाने के लिए जागरूक पंजाब ने कॉल की तो वाकई उन्होंने रिसीव नहीं की।
इसी सड़क पर एक दुकान बनाई जा रही है, जिसका मटीरियल कई दिनों से करीब आधी सड़क तक फैला हुआ है।
सड़क पर कई जगह कब्जे हो चुके हैं, लेकिन नगर निगम और हलका इंचार्ज को पता ही नहीं चल रहा। जब कब्जे पक्के हो जाते हैं, लोगों का रोजगार शुरू हो जाता है तो अफसर कार्रवाई करने पहुंच जाते हैं। तब शुरू होता है कथित रूप से भ्रष्टाचार का खेल। कथित रूप से कब्जा करके कारोबार चला रहे लोगों से मोलभाव किया जाता है। सेटिंग कर ली जाती है।
फिलहाल जागरूक पंजाब ने निगम के आला अधिकारियों और हलका इंचार्ज नितिन कोहली की नींद खोलने की कोशिश की है ताकि लोगों की जान से खिलवाड़ रोका जा सके और इस तरह लोगों की जान खतरे में डालने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
spot_img

Hot this week

बस्ती बावा खेल में मेडिकल स्टोरों पर रेड, एक लाख नशीली गोलियां बरामद

दुकानदार बिक्री का रिकॉर्ड नहीं दिखा पाया, ड्रग इंस्पेक्टर...

जालंधर के गांव ढड्डा में जन्मदिन की पार्टी में गोलीबारी, 42 वर्षीय महिला की मौत

गोली लगने से बच्चा और फोटोग्राफर घायल, थाना पतारा...

Topics

बस्ती बावा खेल में मेडिकल स्टोरों पर रेड, एक लाख नशीली गोलियां बरामद

दुकानदार बिक्री का रिकॉर्ड नहीं दिखा पाया, ड्रग इंस्पेक्टर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img