स्मार्ट सिटी का सत्यानाश… हर तरफ कूड़े के ढेर- नॉर्थ हलके में कूड़े से सबसे ज्यादा बुरा हाल

वेस्ट हलके में रहने वाले वनीत धीर को नॉर्थ हलके की कमान सौंपना सही फैसला है!

जालंधर (मनदीप शर्मा, जागरूक पंजाब) : स्मार्ट सिटी का जनता को ख्वाब दिखाने वाली पंजाब सरकार जालंधर को संभाल नहीं पा रही। शहर की सड़कों पर कूड़े के ढेर लगे हैं। रात करीब 11 बजे हुई बारिश से तो जैसे कोढ़ में खुजली वाला काम हो गया। कूड़ा गीला हो जाने के कारण चारों तरफ बदबू फैल गई। सबसे ज्यादा बुरा हाल नॉर्थ हलके में है। प्रताप बाग, विकास पुरी समेत कई जगहों पर लोगों का निकलना तक दूभर हो गया।

कहीं हलका इंचार्ज बदलना ही ज्यादा कूड़ा फैलने का कारण तो नहीं…

कूड़ा खा गया सड़क… तस्वीर विकास पुरी डंप की है।

बता दें कि प्रताप बाग के पास सड़क पर इतना ज्यादा बुरा हाल हो गया कि पार्क में सैर करने आने वाले लोगों को भी दिक्कत झेलनी पड़ी। इसी रास्ते से होकर लोग बाबा लाल दयाल मंदिर और हरी बोल मंदिर की तरफ जाते हैं। सफाई करवा पाने में फेल साबित हो रहे मेयर वनीत धीर के लिए यह टेढ़ी खीर बनता जा रहा है। इलाके के लोगों का कहना है कि वेस्ट हलके से लाकर नॉर्थ हलके में प्रधान लगाया जाना ही शायद यहां ज्यादा बुरे हालात का कारण है। वहीं, बीच किशनपुरा चौक कूड़ा फेंक दिया गया, जिससे दिनभर आवाजाही बाधित रही। दोआबा चौक के पास भी ऐसे ही हालात रहे।

spot_img

Hot this week

अब की बारी… जुबिन शंगारी, याद रखें सीरियल नंबर 5

क्लब के सीनियर्स की ओर से संदेश- अनुभव, ऊर्जा...

रात 11ः30 लाइव… जिमखाना क्लब मेरा घर और मेंबर्स पारिवारिक सदस्य : जुबिन शंगारी

अचीवर्स ग्रुप के एग्जीक्यूटिव मेंबर उम्मीदवार जुबिन शंगारी ने...

कर्मचारियों पर सख्ती से घिरी मान सरकार, विपक्ष ने पूछा- हक मांगने वालों को नोटिस क्यों?

सरकार के खिलाफ कर्मचारियों का गुस्सा बना सियासी मुद्दा;...

कार्रवाई के पत्र पर मुलाजिमों की दो टूक- 29 को सूबे की मीटिंग में सीएम को देंगे जवाब

सूबा प्रधान सुखजीत सिंह बोले- सूचियां जितनी मर्जी बनती...

Topics

अब की बारी… जुबिन शंगारी, याद रखें सीरियल नंबर 5

क्लब के सीनियर्स की ओर से संदेश- अनुभव, ऊर्जा...

रात 11ः30 लाइव… जिमखाना क्लब मेरा घर और मेंबर्स पारिवारिक सदस्य : जुबिन शंगारी

अचीवर्स ग्रुप के एग्जीक्यूटिव मेंबर उम्मीदवार जुबिन शंगारी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img