सभी राजनीतिक पार्टियां सिख चेहरों को उचित प्रतिनिधित्व दें: सिख तालमेल कमेटी

मनदीप शर्मा, जागरूक पंजाब
जालंधर : सिख तालमेल कमेटी ने साझा बयान जारी करते हुए कहा कि सिख चेहरों को नजरअंदाज करने का मुद्दा किसी एक राजनीतिक पार्टी तक सीमित नहीं होना चाहिए। जालंधर और पंजाब में सभी राजनीतिक पार्टियों को अपने फैसलों की समीक्षा करनी चाहिए। साथ ही, सिख नेताओं को उनकी योग्यता, जनसेवा और राजनीतिक योगदान के आधार पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जानी चाहिए। 
कमेटी ने कहा कि सिख समुदाय के प्रतिनिधित्व को केवल चुनाव के समय याद करने के बजाय पार्टियों के संगठनात्मक ढांचे और महत्वपूर्ण नियुक्तियों में भी उचित स्थान मिलना चाहिए। लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी समुदायों को राजनीतिक प्रक्रिया में समान अवसर मिलना जरूरी है।

कमेटी ने स्पष्ट किया कि यह मांग किसी धर्म या जाति के खिलाफ नहीं है। इसका उद्देश्य सिख समुदाय के मान-सम्मान, अधिकारों और उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करना है। किसी भी पार्टी द्वारा सिख नेताओं को लगातार नजरअंदाज किए जाने की धारणा पैदा होना सामाजिक और राजनीतिक दृष्टि से चिंता का विषय है।

फैसले पर दोबारा विचार नहीं हुआ तो बनाई जाएगी अगली रणनीति

हरपाल चड्ढा ने आम आदमी पार्टी की हाईकमान से अपील की कि जालंधर में हलका इंचार्जों की नियुक्तियों की समीक्षा करके योग्य सिख नेताओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जाएं। उन्होंने कहा कि सिख समुदाय की भावनाओं को गंभीरता से लेते हुए इस मामले का जल्द समाधान निकाला जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सिख समुदाय को उचित प्रतिनिधित्व देने के संबंध में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो सिख तालमेल कमेटी विभिन्न सिख संगठनों के साथ बैठक करके अगली रणनीति तय करेगी। इसमें संबंधित राजनीतिक पार्टी के बहिष्कार जैसे सख्त कदम पर विचार करना भी शामिल हो सकता है।

सिख तालमेल कमेटी ने सभी राजनीतिक पार्टियों से अपील की कि वे सिख नेताओं की योग्यता और योगदान को उचित सम्मान दें तथा जालंधर सहित पूरे पंजाब में सिख समुदाय के राजनीतिक प्रतिनिधित्व को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाएं।

विभिन्न संगठनों ने सिख तालमेल कमेटी की मुहिम में शामिल होने का ऐलान किया

विभिन्न संगठनों ने सिख तालमेल कमेटी द्वारा शुरू की गई मुहिम में शामिल होने का ऐलान किया। इनमें आगाज के परमप्रीत सिंह विट्टी शामिल हैं। गुरुद्वारा साहिबों के प्रतिनिधियों में जगमोहन सिंह पक्का बाग, चरणजीत सिंह चड्ढा, कमलजीत सिंह गुरु तेग बहादुर नगर, सतपाल सिंह सिदकी, गुरजीत सिंह पोपली, हरप्रीत सिंह नीटू, भूपिंदर पाल सिंह गढ़ा, गुरविंदर सिंह सिद्धू, पलविंदर सिंह बाबा, गुरविंदर सिंह नागी, अमनदीप सिंह बग्गा, अरविंदर पाल सिंह बबलू, तेजिंदर सिंह संत नगर, जसप्रीत सिंह जस्सी, रणजीत सिंह गोल्डी, सन्नी राठौर, राजा सिंह, हरप्रीत सिंह बाजवा, रणजीत सिंह नोनी, परमजीत सिंह, बंटी राठौर, मोहिंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, मंगत सिंह, जस्मीत सिंह लोटस, सुखदेव सिंह सुख्खा, बेदी साहिब, भूपिंदर सिंह भिंदा, प्रदीप सिंह विक्की, बलविंदर सिंह, मनिंदर सिंह बेदी और डॉक्टर गुरमुख सिंह सहित बड़ी संख्या में प्रतिनिधि उपस्थित थे।

spot_img

Hot this week

मां दर्शी जी के आशीर्वाद से अमृतवाणी-संकीर्तन एवं शुभ-प्रवचन 21 और 22 नवंबर को

* संत शिरोमणि स्वामी सत्यानन्द जी महाराज एवं परम...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img