150 पौधों के ‘बूटा प्रसाद’ वितरण के साथ रोटरी क्लब जालंधर वेस्ट ने पूरा किया 1000 पौधों का लक्ष्य

बूटा प्रसाद वितरण के मौके डॉ. एसपीएस ग्रोवर व अन्य।

जालंधर (जागरूक पंजाब) : रोटरी क्लब जालंधर वेस्ट ने संगरांद के पावन अवसर पर मेन गुरुद्वारा, मॉडल टाउन, जालंधर में 150 पौधों का ‘बूटा प्रसाद’ वितरित किया। इस आयोजन के साथ क्लब ने 1000 पौधों के प्लांटेशन एवं वितरण का अपना निर्धारित लक्ष्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया।

कार्यक्रम क्लब के प्रेसिडेंट रोटेरियन तरसेम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर रोटेरियन हरबिंदर सिंह, सेक्रेटरी; रोटेरियन चेतन कपूर, ट्रेजरर; PDG रोटेरियन डॉ. S.P.S. ग्रोवर तथा डॉ. राजकुमार हस्तीर उपस्थित रहे।

PDG डॉ. S.P.S. ग्रोवर ने पौधों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी उचित देखभाल करना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने रोटरी क्लब जालंधर वेस्ट द्वारा 1000 पौधों का लक्ष्य पूरा करने की सराहना की। इस अवसर पर मेन गुरुद्वारा मॉडल टाउन की गुरुद्वारा कमेटी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित रोटेरियनों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनके प्रयासों के लिए धन्यवाद व्यक्त किया गया। रोटरी क्लब जालंधर वेस्ट ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए भविष्य में भी ऐसे अभियान निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

spot_img

Hot this week

बस्ती बावा खेल में मेडिकल स्टोरों पर रेड, एक लाख नशीली गोलियां बरामद

दुकानदार बिक्री का रिकॉर्ड नहीं दिखा पाया, ड्रग इंस्पेक्टर...

जालंधर के गांव ढड्डा में जन्मदिन की पार्टी में गोलीबारी, 42 वर्षीय महिला की मौत

गोली लगने से बच्चा और फोटोग्राफर घायल, थाना पतारा...

Topics

बस्ती बावा खेल में मेडिकल स्टोरों पर रेड, एक लाख नशीली गोलियां बरामद

दुकानदार बिक्री का रिकॉर्ड नहीं दिखा पाया, ड्रग इंस्पेक्टर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img