आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन की पूर्व चेयरपर्सन धर्मजीत कौर का अंतिम संस्कार

पंडोरी खास में नम आंखों से दी अंतिम विदाई, ट्रेड यूनियन आंदोलन के लिए अपूरणीय क्षति बताया

जालंधर (मनदीप शर्मा, जागरूक पंजाब) : आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन पंजाब (सीटू) की स्थापना में अहम योगदान देने वाली पूर्व प्रदेश प्रधान और चेयरपर्सन बहन धर्मजीत कौर का आज उनके गांव पंडोरी खास (नकोदर) में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनकी चिता को उनके पुत्रों अनविंदरजीत हैप्पी और रशमिंदर सोनू ने अग्नि दिखाई।

अंतिम संस्कार के दौरान प्रदेश प्रधान हरजीत कौर पंजोला, सचिव सुभाष रानी, संयुक्त सचिव गुरदीप कौर, प्रदेश उपप्रधान कृष्णा कुमारी, जालंधर की प्रधान निरलेप कौर और कामकाजी महिला यूनियन की बहन राजिंदर कौर ने जत्थेबंदी का झंडा डालकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान धर्मजीत कौर के निधन को ट्रेड यूनियन आंदोलन के लिए एक न पूरा होने वाला घाटा बताया गया।

इस दुख की घड़ी में गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन (वैज्ञानिक) के प्रदेश प्रधान नवप्रीत बल्ली, कुल हिंद खेत मजदूर यूनियन के नेता मास्टर परशोतम बिलगा जी, जत्थेबंदी सचिव कंवलजीत संगोवाल, DYFI के नेता सुखविंदर नागी, सुखप्रीत जौहल, वरिंदर काला शाहकोट सहित बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी वर्करों, पार्टी नेताओं और गांववासियों ने अंतिम संस्कार में शामिल होकर परिवार के साथ दुख साझा किया।

spot_img

Hot this week

बस्ती बावा खेल में मेडिकल स्टोरों पर रेड, एक लाख नशीली गोलियां बरामद

दुकानदार बिक्री का रिकॉर्ड नहीं दिखा पाया, ड्रग इंस्पेक्टर...

जालंधर के गांव ढड्डा में जन्मदिन की पार्टी में गोलीबारी, 42 वर्षीय महिला की मौत

गोली लगने से बच्चा और फोटोग्राफर घायल, थाना पतारा...

Topics

बस्ती बावा खेल में मेडिकल स्टोरों पर रेड, एक लाख नशीली गोलियां बरामद

दुकानदार बिक्री का रिकॉर्ड नहीं दिखा पाया, ड्रग इंस्पेक्टर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img