जालंधर (मनदीप शर्मा, जागरूक पंजाब) : जिमखाना क्लब चुनाव में अब महज तीन दिन शेष हैं और अचीवर्स ग्रुप के एग्जीक्यूटिव पद के उम्मीदवार जुबिन शंगारी की प्रचार मुहिम लगातार जोर पकड़ रही है। सुबह से लेकर रात तक क्लब सदस्यों से संपर्क और मुलाकातों का सिलसिला जारी है। चुनावी माहौल में जुबिन शंगारी को एग्जीक्यूटिव पद के सशक्त दावेदारों में माना जा रहा है और उनकी मुहिम लगातार जीत की दिशा में आगे बढ़ती दिखाई दे रही है।
जुबिन शंगारी के अभियान की खास बात यह है कि उन्हें क्लब के सीनियर सदस्यों का लगातार आशीर्वाद और समर्थन मिल रहा है। वे सीनियर्स से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी राय और सुझाव सुन रहे हैं तथा क्लब से जुड़ी उनकी प्राथमिकताओं को अपनी मुहिम में महत्व दे रहे हैं। सीनियर सदस्यों के साथ लगातार हो रहे संपर्क को उनकी चुनावी रणनीति की मजबूत कड़ी माना जा रहा है।
इसके साथ ही जुबिन शंगारी यंग मेंबर्स की जरूरतों और अपेक्षाओं को भी खास तौर पर ध्यान में रख रहे हैं। उनका फोकस क्लब में वरिष्ठ और युवा सदस्यों के बीच बेहतर तालमेल बनाने तथा सभी आयु वर्ग के सदस्यों की अपेक्षाओं को साथ लेकर चलने पर है।
अचीवर्स ग्रुप की ओर से क्लब की बेहतरी को लेकर रखे जा रहे दावों और योजनाओं को लेकर भी जुबिन शंगारी सदस्यों के बीच लगातार संवाद कर रहे हैं। उनकी प्रचार मुहिम में व्यक्तिगत संपर्क को प्रमुखता दी जा रही है। समर्थकों का कहना है कि जिस तरह से लगातार सदस्यों से संपर्क बढ़ रहा है और सीनियर सदस्यों का आशीर्वाद मिल रहा है, उससे जुबिन शंगारी की स्थिति मजबूत हो रही है।
चुनाव में अब केवल तीन दिन बाकी हैं। ऐसे में जुबिन शंगारी और उनकी टीम ने प्रचार अभियान को पूरी ताकत दे दी है। सीनियर्स का आशीर्वाद, यंग मेंबर्स से संवाद और लगातार जनसंपर्क उनकी मुहिम के प्रमुख आधार बने हुए हैं। अब 30 अगस्त को मतदान के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि एग्जीक्यूटिव पद के इस सशक्त दावेदार को सदस्यों का समर्थन कितने बड़े जनादेश में बदलता है।





