Video देखें… जंतर-मंतर में प्रदर्शन करने पहुंचे CJP प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका हिरासत में

दिल्ली पुलिस ने 11 अक्टूबर के आदेश के बाद जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाया; रामलीला मैदान, बुराड़ी और CBD ग्राउंड को किया गया निर्धारित

जागरूक पंजाब न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली :
दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका को मंगलवार सुबह पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान पार्टी के संगठन से जुड़े अजिंक्य शिंदे और अन्य कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया गया। कार्यकर्ता जंतर-मंतर में प्रवेश करने के लिए बंद गेट को पार कर परिसर में पहुंचे थे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। सौरव दास ने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्हें पुलिस स्टेशन ले जाया गया है।

CJP की ओर से इस कार्रवाई को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने के अधिकार से जोड़कर देखा गया। पार्टी के नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठाई। यह विरोध मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर जारी राजनीतिक विवाद के बीच हुआ।

12 अक्टूबर को बदला गया था आदेश

दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार के 11 अक्टूबर के स्थायी आदेश के बाद जंतर-मंतर को निर्धारित प्रदर्शन स्थल की सूची से हटा दिया गया। 12 अक्टूबर को इस फैसले की जानकारी सार्वजनिक हुई। पुलिस ने प्रदर्शन और धरने के लिए तीन वैकल्पिक स्थान निर्धारित किए हैं—रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली का CBD ग्राउंड। आदेश के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से गठित समिति की सिफारिशों के आधार पर यह फैसला लिया गया। इन नए स्थलों पर प्रदर्शन आयोजित करने के लिए संशोधित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) अलग से जारी किए जाने की बात भी कही गई। इससे पहले दिल्ली पुलिस CJP को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर चुकी थी। आकाशवाणी की 9 अक्टूबर की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने आवेदन की समय-सीमा, पहले के दिशा-निर्देशों और कानून-व्यवस्था से जुड़े कारणों का हवाला दिया था।

spot_img

Hot this week

बस्ती बावा खेल में मेडिकल स्टोरों पर रेड, एक लाख नशीली गोलियां बरामद

दुकानदार बिक्री का रिकॉर्ड नहीं दिखा पाया, ड्रग इंस्पेक्टर...

जालंधर के गांव ढड्डा में जन्मदिन की पार्टी में गोलीबारी, 42 वर्षीय महिला की मौत

गोली लगने से बच्चा और फोटोग्राफर घायल, थाना पतारा...

Topics

बस्ती बावा खेल में मेडिकल स्टोरों पर रेड, एक लाख नशीली गोलियां बरामद

दुकानदार बिक्री का रिकॉर्ड नहीं दिखा पाया, ड्रग इंस्पेक्टर...

11 तारीख को 250 सिखों का जत्था श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को सौंपेगा मांगपत्र

गुरुद्वारा प्रबंधन में गिरावट और श्री आनंदपुर साहिब की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img