19 को ‘हनुमान अंश’ फिल्म दिखाएगी सेवा समिति दशहरा कमेटी, नेताजी पार्क; 20 को मनाएगी दशहरा

पद्मश्री विजय चोपड़ा करेंगे दशहरा उत्सव की शोभायात्रा का शुभारंभ, प्रदीप वासुदेव और सुनील कुंद्रा के नेतृत्व में तैयारियां

मनदीप शर्मा, जागरूक पंजाब
जालंधर :
हिंदू धर्म और सनातन संस्कृति की धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने तथा नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम और हनुमान जी की भक्ति, शक्ति और आदर्शों से जोड़ने के उद्देश्य से सेवा समिति दशहरा कमेटी, नेताजी पार्क, मास्टर तारा सिंह नगर की ओर से 39वां दशहरा उत्सव 20 अक्टूबर को पारिवारिक एवं धार्मिक माहौल में श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। दशहरा उत्सव से पूर्व 19 अक्टूबर को शाम 7 बजे नेताजी पार्क के प्रांगण में श्रीराम भक्तों को चर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’ दिखाई जाएगी। कमेटी के चेयरमैन प्रदीप वासुदेव और प्रधान सुनील कुंद्रा के नेतृत्व में आयोजित होने वाले इस उत्सव को यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

इस संबंध में कमेटी के संरक्षक महेंद्र चोडडा के निवास स्थान पर बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राम भक्तों और युवा पीढ़ी को धार्मिक संस्कारों से जोड़ने तथा भगवान हनुमान जी की भक्ति एवं शक्ति के प्रति जागरूक करने के लिए 19 अक्टूबर को फिल्म ‘हनुमान अंश’ दिखाई जाएगी। फिल्म का प्रायोजन समाजसेवी विनोद शर्मा बिट्टू द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर राम भक्तों के लिए जलपान की व्यवस्था भी रहेगी।

कमेटी के चेयरमैन प्रदीप वासुदेव ने बताया कि इस वर्ष भी पद्मश्री विजय चोपड़ा मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होकर राम भक्तों को अपना आशीर्वाद प्रदान करेंगे और दशहरा उत्सव की शोभायात्रा का शुभारंभ करेंगे। उत्सव को यादगार बनाने के लिए बैठक में सदस्यों की ड्यूटियां भी लगाई गईं।

बैठक में इकबाल सिंह ढींडसा, पंडित राम आसरा वासुदेव, पंडित सुनील मिश्रा, रमन त्रेहन, यशपाल गंगोत्रा, महेंद्र चोडा, पी.के. गर्ग, रमन गुप्ता, राजीव बंसल, किशनलाल कुमार, बिट्टू शर्मा, मनु कुंद्रा, अमित गंगोत्रा, कमलेश सिंह, शैलेष सिंह, विजय त्रिपाठी, विवेक कुंद्रा, योगेश गुप्ता, अनिल बहल, अमित गर्ग, सतीश चोपड़ा, बॉबी सरीन, सुखविंदर हीरा, वंश वासुदेव, रजनीश कपूर और शिवांग त्रेहन सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

spot_img

Hot this week

बस्ती बावा खेल में मेडिकल स्टोरों पर रेड, एक लाख नशीली गोलियां बरामद

दुकानदार बिक्री का रिकॉर्ड नहीं दिखा पाया, ड्रग इंस्पेक्टर...

Topics

बस्ती बावा खेल में मेडिकल स्टोरों पर रेड, एक लाख नशीली गोलियां बरामद

दुकानदार बिक्री का रिकॉर्ड नहीं दिखा पाया, ड्रग इंस्पेक्टर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img