बस्ती बावा खेल में मेडिकल स्टोरों पर रेड, एक लाख नशीली गोलियां बरामद

दुकानदार बिक्री का रिकॉर्ड नहीं दिखा पाया, ड्रग इंस्पेक्टर ने दवाइयां सील कीं; पुलिस के अनुसार आरोपी के बेटे पर पहले से दो मामले दर्ज

जागरूक पंजाब, जालंधर: बस्ती बावा खेल अड्डे के पास स्थित मेडिकल स्टोरों पर आज सुबह ड्रग इंस्पेक्टर और पुलिस की टीम ने छापेमारी की। पुलिस के अनु सार, कार्रवाई के दौरान एक दुकान से 100 से अधिक गोलियां बरामद हुईं, जबकि दूसरी दुकान पर छापेमारी के दौरान एक लाख स्पास गोलियां मिलीं। दुकानदार इन गोलियों की बिक्री से संबंधित रिकॉर्ड पेश नहीं कर पाया, जिसके बाद ड्रग इंस्पेक्टर की टीम ने दवाइयां सील कर दीं। एसीपी आतिश भाटिया के मुताबिक, पुलिस को मेडिकल स्टोर पर नशीली गोलियां बेचने की सूचना मिली थी। इसके बाद एक व्यक्ति को ग्राहक बनाकर दुकान पर भेजा गया, जहां से वह एक हजार रुपये की दवाइयां लेकर आया। पुलिस टीम ने छापेमारी की तो आरोप है कि गोलियां पत्तों से निकालकर दूसरे डिब्बे में खुली बेची जा रही थीं। इसके बाद दूसरी दुकान पर भी कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, दुकानदार एक लाख गोलियों की बिक्री का रिकॉर्ड नहीं दिखा सका। आरोपी के बेटे पर पहले से दो मामले दर्ज होने की बात भी सामने आई है, जिनमें एक हत्या के प्रयास और दूसरा आर्म्स एक्ट से संबंधित बताया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। एसीपी के अनुसार, स्पास गोलियां एनडीपीएस एक्ट के दायरे में नहीं आतीं, लेकिन इनका ड्रग के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यदि बरामद दवा एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रतिबंधित पदार्थ साबित होती है और अवैध कब्जे या बिक्री के साक्ष्य मिलते हैं, तो संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज हो सकता है। लाइसेंस निलंबित या रद्द करने की कार्रवाई भी हो सकती है।

कानूनी संदर्भ: एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 के तहत प्रतिबंधित मन:प्रभावी पदार्थों के अवैध कब्जे या बिक्री पर सजा हो सकती है। सजा की अवधि और जुर्माना पदार्थ की मात्रा तथा लागू कानूनी श्रेणी पर निर्भर करता है। दवा का नाम मात्र पर्याप्त नहीं; उसके घटकों की पुष्टि जरूरी है।

spot_img

Hot this week

जालंधर के गांव ढड्डा में जन्मदिन की पार्टी में गोलीबारी, 42 वर्षीय महिला की मौत

गोली लगने से बच्चा और फोटोग्राफर घायल, थाना पतारा...

Topics

11 तारीख को 250 सिखों का जत्था श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को सौंपेगा मांगपत्र

गुरुद्वारा प्रबंधन में गिरावट और श्री आनंदपुर साहिब की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img