1984 सिख विरोधी दंगा मामलों में सजा काट रहे पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन कुमार का तिहाड़ जेल में निधन

सज्जन सिंह की फाइल फोटो।

नई दिल्ली/चंडीगढ़। कांग्रेस के पूर्व सांसद और नेता सज्जन कुमार का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। न्यूज एजेंसी ANI के सूत्रों के मुताबिक, उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वह 1984 के सिख विरोधी दंगा मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे थे।सज्जन कुमार को दिल्ली कैंट के पालम कॉलोनी क्षेत्र में पांच सिखों की हत्या के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने 17 दिसंबर 2018 को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इसके अलावा, सरस्वती विहार में पिता-पुत्र जसवंत सिंह और तरुणदीप सिंह की हत्या के मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने 12 फरवरी 2025 को दोषी ठहराया और 25 फरवरी को उम्रकैद की सजा सुनाई।

वहीं, सितंबर 2023 में सुल्तानपुरी में तीन सिखों की हत्या से जुड़े एक मामले में अदालत ने उन्हें बरी कर दिया था।
सज्जन कुमार ने 1977 में दिल्ली नगर निगम पार्षद के रूप में राजनीति की शुरुआत की। इसके बाद वह दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के महासचिव बने और 1980 में बाहरी दिल्ली से पहली बार लोकसभा सांसद चुने गए। वह 1991 और 2004 में भी सांसद रहे तथा संसद की विभिन्न समितियों में काम किया। 1984 के दंगा मामलों में सजा मिलने के बाद उन्होंने दिसंबर 2018 में कांग्रेस छोड़ दी थी।

spot_img

Hot this week

बस्ती बावा खेल में मेडिकल स्टोरों पर रेड, एक लाख नशीली गोलियां बरामद

दुकानदार बिक्री का रिकॉर्ड नहीं दिखा पाया, ड्रग इंस्पेक्टर...

जालंधर के गांव ढड्डा में जन्मदिन की पार्टी में गोलीबारी, 42 वर्षीय महिला की मौत

गोली लगने से बच्चा और फोटोग्राफर घायल, थाना पतारा...

Topics

बस्ती बावा खेल में मेडिकल स्टोरों पर रेड, एक लाख नशीली गोलियां बरामद

दुकानदार बिक्री का रिकॉर्ड नहीं दिखा पाया, ड्रग इंस्पेक्टर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img