राजबीर घुम्मण समेत तीन नामों से जुड़े मामले में सीबीआई जांच, जालंधर कनेक्शन पर निगाहें

जालंधर में खलबली… विधानसभा चुनाव में टिकट के चाहवान का क्या होगा…? इंप्रूवमेंट ट्रस्ट घोटाले की भी क्या खुलेगी जांच?

मनदीप शर्मा, जागरूक पंजाब
जालंधर : हाईकोर्ट के आदेशों के बाद खलबली मच गई है। हालांकि आदेश पंजाब में तबादलों को लेकर जारी हुए हैं। हाईकोर्ट ने आदेश ही क्या जारी किए, जालंधर में खलबली मच गई। सीबीआई की जांच जालंधर तक पहुंच सकती है।
यानी कथित करोड़ों रुपये के ट्रस्ट घोटाले से जुड़ा मामला अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। राजबीर घुम्मण, डॉ. रोमी और नितिन गोहिल से जुड़े मामले में सीबीआई जांच के आदेश जारी होने की जानकारी सामने आने के बाद जालंधर के राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ गई है। इसी के साथ चर्चा है कि यदि जांच का दायरा जालंधर तक पहुंचता है तो घुम्मण के करीबी माने जाने वाले एक स्थानीय व्यक्ति से भी पूछताछ हो सकती है। दोनों की फोटो फेसबुक पर भी काफी वायरल हो चुकी हैं।
इस पूरे मामले में पहले भी ट्रस्ट में कथित करोड़ों रुपये की वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाए जाते रहे हैं और प्राथमिकी दर्ज होने की बात सामने आई थी। आरोपों के मुताबिक, मामले से जुड़े एक प्रमुख व्यक्ति के बाद में सत्ताधारी राजनीतिक दल से जुड़ने के बाद भी प्रकरण लंबे समय तक लंबित रहा। सोशल मीडिया पर राजबीर घुम्मण के साथ उसकी नजदीकियों को दर्शाती तस्वीरें भी सामने आती रही हैं। हालांकि, किसी व्यक्ति की राजनीतिक नजदीकी या तस्वीरों के आधार पर उसकी कथित घोटाले में भूमिका तय नहीं की जा सकती। अब सीबीआई जांच के आदेश की जानकारी सामने आने के बाद निगाहें इस बात पर हैं कि जांच का दायरा जालंधर तक पहुंचता है या नहीं और क्या ट्रस्ट से जुड़े कथित वित्तीय लेन-देन तथा पहले दर्ज प्राथमिकी की भी केंद्रीय एजेंसी जांच करेगी। यदि सीबीआई जालंधर पहुंचकर मामले की जांच आगे बढ़ाती है तो ट्रस्ट के धन, लेन-देन, दस्तावेजों और संबंधित लोगों की भूमिका की जांच की जा सकती है। फिलहाल जांच पूरी होने से पहले किसी व्यक्ति को दोषी ठहराना उचित नहीं होगा। सीबीआई की ओर से आगे की कार्रवाई और आधिकारिक जानकारी ही इस मामले की वास्तविक दिशा स्पष्ट करेगी।

spot_img

Hot this week

बस्ती बावा खेल में मेडिकल स्टोरों पर रेड, एक लाख नशीली गोलियां बरामद

दुकानदार बिक्री का रिकॉर्ड नहीं दिखा पाया, ड्रग इंस्पेक्टर...

जालंधर के गांव ढड्डा में जन्मदिन की पार्टी में गोलीबारी, 42 वर्षीय महिला की मौत

गोली लगने से बच्चा और फोटोग्राफर घायल, थाना पतारा...

Topics

बस्ती बावा खेल में मेडिकल स्टोरों पर रेड, एक लाख नशीली गोलियां बरामद

दुकानदार बिक्री का रिकॉर्ड नहीं दिखा पाया, ड्रग इंस्पेक्टर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img