नॉर्थ हलके में 17 सितंबर से AAP का नया सियासी सेंटर, मेयर वनीत धीर संभालेंगे मोर्चा

विकास कार्यों और लोगों की समस्याओं को केंद्र में रखकर चुनावी तैयारी; इंडस्ट्रियल एरिया में सुबह 9:30 बजे खुलेगा नया दफ्तर

जालंधर (मनदीप शर्मा, जागरूक पंजाब) : पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले जालंधर नॉर्थ हलके में सियासी गतिविधियां तेज होने लगी हैं। आम आदमी पार्टी 17 सितंबर से हलके में अपना नया दफ्तर शुरू करने जा रही है। इंडस्ट्रियल एरिया में बाबा सोढल मंदिर के नजदीक सुबह 9:30 बजे होने वाला यह उद्घाटन पार्टी के लिए सिर्फ दफ्तर खोलने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि हलके में संगठन और जनसंपर्क को नए सिरे से मजबूत करने की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है। नए दफ्तर की कमान नगर निगम जालंधर के मेयर और नॉर्थ हलके के इंचार्ज वनीत धीर के हाथ में है। पार्टी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक यहां हलका निवासी अपनी समस्याएं, सुझाव और स्थानीय मुद्दे सीधे रख सकेंगे। संबंधित विभागों के साथ तालमेल कर इन समस्याओं के समाधान की दिशा में कार्रवाई कराने पर जोर रहेगा।

पार्टी की गतिविधियां ही नहीं, विकास कार्य और लोगों से होगा सीधा संपर्क

राजनीतिक तौर पर नॉर्थ हलका इस समय खासा महत्वपूर्ण है। यहां मेयर वनीत धीर को हलके की जिम्मेदारी पार्टी ने दी है। ऐसे समय में AAP का नया दफ्तर खोलना संगठनात्मक रूप से भी अहम माना जा रहा है। पार्टी अब हलके में लोगों से सीधा संपर्क, स्थानीय समस्याओं और विकास कार्यों को अपनी गतिविधियों के केंद्र में रखने की कोशिश कर रही है। वनीत धीर का ध्यान शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़क और बुनियादी ढांचे से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने का है। दफ्तर के जरिए केवल राजनीतिक गतिविधियां चलाने के बजाय विकास कार्यों और लोगों की रोजमर्रा की समस्याओं को भी एजेंडे में रखने का संकेत दिया गया है।

जिक्रयोग है कि नॉर्थ हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर का फोकस विकास कार्यों और जनसंपर्क पर रखना AAP की स्थानीय रणनीति का अहम हिस्सा है। हालांकि आने वाले समय में यह दफ्तर पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी तैयारी का भी प्रमुख केंद्र बन सकता है। मेयर ने उद्घाटन में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और इलाके के लोगों को शामिल होने का न्योता दिया है।

उद्घाटन: 17 सितंबर 2026, सुबह 9:30 बजे
स्थान: इंडस्ट्रियल एरिया, बाबा सोडल मंदिर के नजदीक।

spot_img

Hot this week

बस्ती बावा खेल में मेडिकल स्टोरों पर रेड, एक लाख नशीली गोलियां बरामद

दुकानदार बिक्री का रिकॉर्ड नहीं दिखा पाया, ड्रग इंस्पेक्टर...

जालंधर के गांव ढड्डा में जन्मदिन की पार्टी में गोलीबारी, 42 वर्षीय महिला की मौत

गोली लगने से बच्चा और फोटोग्राफर घायल, थाना पतारा...

Topics

बस्ती बावा खेल में मेडिकल स्टोरों पर रेड, एक लाख नशीली गोलियां बरामद

दुकानदार बिक्री का रिकॉर्ड नहीं दिखा पाया, ड्रग इंस्पेक्टर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img