11 हजार रुपये में किया था मैड संधू का कत्ल, शूटर समेत छह आरोपी गिरफ्तार

विदेशी पिस्तौल के लिए दिए गए थे 5 हजार रुपये; वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, हथियार की तलाश जारी

जागरूक पंजाब न्यूज नेटवर्क
अमृतसर : मेकअप आर्टिस्ट मधु सूदन उर्फ मैड संधू की हत्या के मामले में पुलिस जांच के दौरान सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने के लिए कथित तौर पर 11 हजार रुपये दिए गए थे, जबकि हत्या में इस्तेमाल किया गया विदेशी पिस्तौल 5 हजार रुपये में मुहैया करवाया गया था। इस मामले में शूटर परमजीत सिंह उर्फ काका समेत छह आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की भूमिका हत्या की साजिश, हथियार मुहैया करवाने और पैसों के लेन-देन से जुड़ी बताई गई है।

गुजरात पहुंचकर छिप गया था शूटर

जांच से जुड़ी जानकारी के मुताबिक, हत्या के बाद शूटर परमजीत सिंह उर्फ काका ट्रेन से अहमदाबाद पहुंच गया था। आरोप है कि उसके भाई अमनदीप सिंह ने उसे गुजरात जाकर छिपने और 11 हजार रुपये में गुजारा करने के लिए कहा था। उसे भरोसा दिलाया गया था कि विदेशी हैंडलर जल्द ही उसके बैंक खाते में पैसे भेज देगा।

अहमदाबाद पहुंचने के बाद शूटर के पास पैसे खत्म हो गए। इस दौरान पुलिस ने उसके भाई अमनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। बताया गया है कि शूटर लगातार पैसे मंगवाने के लिए अपने भाई के संपर्क में था।

बारकोड के जरिए पैसे भेजकर पकड़ा

जांच टीम के एक अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि पुलिस ने शूटर से बारकोड मंगवाया और उसे स्कैन करवाकर कुछ पैसे उसके खाते में भिजवाए। इसके बाद गुजरात पुलिस ने उसे पकड़ लिया। गुजरात पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की, जबकि अमृतसर पुलिस ने भी मामले से संबंधित जानकारी साझा की।

पुलिस के मुताबिक, छह आरोपियों ने कथित तौर पर अलग-अलग भूमिकाएं निभाईं। इनमें गोली चलाने, हथियार खरीदने और उसे ठिकाने तक पहुंचाने तथा पैसों का इंतजाम करने जैसी भूमिकाएं शामिल हैं।

अजनाला थाने में आईईडी लगाने का भी जिक्र

जांच संबंधी जानकारी में दिसंबर 2024 की एक अन्य घटना का भी जिक्र है। आरोप है कि विदेशी हैंडलर के निर्देश पर कुछ नशेड़ियों ने अजनाला थाने में आईईडी लगाने की कोशिश की थी। उन्हें कथित तौर पर दो-दो हजार रुपये की हेरोइन की पुड़ियां देने का लालच दिया गया था। हालांकि, रिमोट गिर जाने के कारण धमाका नहीं हो सका।

बाइक बरामद, पिस्तौल की तलाश

पुलिस ने मैड संधू की हत्या में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद कर ली है। हालांकि, वारदात में इस्तेमाल पिस्तौल अभी बरामद किया जाना बाकी है। पुलिस के अनुसार, शूटर काका से पूछताछ के बाद हथियार बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।

spot_img

Hot this week

जालंधर के गांव ढड्डा में जन्मदिन की पार्टी में गोलीबारी, 42 वर्षीय महिला की मौत

गोली लगने से बच्चा और फोटोग्राफर घायल, थाना पतारा...

Topics

11 तारीख को 250 सिखों का जत्था श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को सौंपेगा मांगपत्र

गुरुद्वारा प्रबंधन में गिरावट और श्री आनंदपुर साहिब की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img