गुरुद्वारा प्रबंधन में गिरावट और श्री आनंदपुर साहिब की सरायों में बहरीन से आई महिला के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार के विरोध में सिख जत्थेबंदियों का ऐलान
मनदीप शर्मा, जागरूक पंजाब
जालंधर : गुरुद्वारा प्रबंधन में कथित गिरावट और श्री आनंदपुर साहिब की सरायों में बहरीन से आई महिला के साथ हुए व्यवहार के विरोध में सिख जत्थेबंदियों ने संघर्ष तेज करने का ऐलान किया है। सिख संगठनों की ओर से 11 तारीख को करीब 250 सिखों का जत्था श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को मांगपत्र सौंपने जाएगा।
सिख नेता हरपाल सिंह चड्ढा, जरनैल सिंह गढ़दीवाला, अमरजीत सिंह किशनपुरा और हरप्रीत सिंह नीटू ने संयुक्त बयान में कहा कि श्री आनंदपुर साहिब की सरायों में बहरीन से आई महिला के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार से सिख समुदाय का सिर शर्म से झुक गया है। उनका कहना है कि मौजूदा हालात ने एक बार फिर गुरुद्वारा सुधार लहर शुरू करने की जरूरत पैदा कर दी है। नेताओं के मुताबिक, इस मामले को लेकर सिख जत्थेबंदियों ने होशियारपुर में हरजिंदर सिंह धामी के घर के बाहर धरना देकर उनके इस्तीफे और कथित दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। उनका आरोप है कि अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई और पूरे मामले पर पर्दा डालने की कोशिश की जा रही है।
जालंधर में हुई जत्थे की तैयारी को लेकर बैठक
सिख संगठनों ने पहले घोषणा की थी कि यदि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो वे श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से मिलकर मांगपत्र सौंपेंगे। इसी सिलसिले में जालंधर में बैठक की गई, जिसमें 11 तारीख को श्री अकाल तख्त साहिब जाने वाले करीब 250 सिखों के जत्थे की व्यवस्था को लेकर विचार-विमर्श हुआ। बैठक के बाद नेताओं ने सिख संगत से अपील की कि वे बड़ी संख्या में इस जत्थे में शामिल हों। उन्होंने कहा कि उनका संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक कथित दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती और गुरुद्वारों का प्रबंधन अच्छे गुरसिखों के हाथों में नहीं सौंपा जाता।
जत्थे में शामिल होने के लिए यहां करें संपर्क
हरपाल सिंह चड्ढा, जरनैल सिंह गढ़दीवाल, अमरजीत सिंह किशनपुरा और हरप्रीत सिंह नीटू ने एक संयुक्त बयान में कहा है कि सिख जत्थेबंदियों द्वारा होशियारपुर में हरजिंदर सिंह धामी के घर के बाहर धरना देकर इस्तीफे की मांग की गई थी और दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी, लेकिन धामी द्वारा कोई कार्रवाई क्या करनी थी, पूरे मामले पर पर्दे डाले जा रहे हैं। सिख नेताओं ने बताया कि जो भी गुरसिख इस जत्थे के साथ जाना चाहता है, वह सिख तालमेल कमेटी के कार्यालय में हरप्रीत सिंह नीटू से संपर्क कर सकता है।






