*वार्ड नंबर 85 में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सावन तीज उत्सव

जालंधर (जागरूक पंजाब) : वार्ड नंबर 85 की पार्षद दविंदर पाल की अध्यक्षता में WJ ग्रैंड होटल में सावन तीज का भव्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेकर सावन तीज के पर्व को उत्साह और उमंग के साथ मनाया।

इस अवसर पर पार्षद दविंदर पाल ने सभी महिलाओं को सावन तीज की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हैं तथा समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, लोकगीत, नृत्य एवं विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। उपस्थित महिलाओं ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे यादगार और सफल बताया।

कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों एवं महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए हुआ।

spot_img

Hot this week

बस्ती बावा खेल में मेडिकल स्टोरों पर रेड, एक लाख नशीली गोलियां बरामद

दुकानदार बिक्री का रिकॉर्ड नहीं दिखा पाया, ड्रग इंस्पेक्टर...

जालंधर के गांव ढड्डा में जन्मदिन की पार्टी में गोलीबारी, 42 वर्षीय महिला की मौत

गोली लगने से बच्चा और फोटोग्राफर घायल, थाना पतारा...

Topics

बस्ती बावा खेल में मेडिकल स्टोरों पर रेड, एक लाख नशीली गोलियां बरामद

दुकानदार बिक्री का रिकॉर्ड नहीं दिखा पाया, ड्रग इंस्पेक्टर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img