पंजाब सरकार सफाई सेवकों के मान-सम्मान व अधिकारों की रक्षा के लिए वचनबद्ध : मोहिंदर भगत

सर्किट हाउस में मीटिंग के दौरान मंत्री मोहिंदर भगत, मेयर विनीत धीर, चेयरमैन इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट रमनीक सिंह रंधावा, चेयरमैन जिला योजना समिति अमृतपाल सिंह व अन्य।

कहा सफाई कर्मचारियों की भलाई के लिए प्रदेश सरकार हर संभव प्रयास करती रहेगी

जालंधर, 31 जुलाई : पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी एवं रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने आज कहा कि पंजाब सरकार सफाई सेवकों के मान-सम्मान और अधिकारों की रक्षा करने के लिए दृढ़ वचनबद्ध है।

यहां सर्किट हाउस में मेयर विनीत धीर, चेयरमैन इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट रमनीक सिंह रंधावा, चेयरमैन जिला योजना समिति अमृतपाल सिंह सहित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार सफाई कर्मचारियों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है।

श्री भगत ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शहरी स्थानीय निकायों में काम करने वाले सफाई सेवकों और सीवरमैनों को बड़ी राहत दी गई है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा सफाई कर्मचारियों के हितों को प्राथमिकता देते हुए ठेके के आधार पर काम कर रहे सफाई कर्मचारियों का मासिक वेतन 10,500 रुपये से बढ़ाकर 20,500 रुपये कर दिया गया है। इस अवसर पर ‘आप’ राजविंदर कौर थियाड़ा और नितिन कोहली भी मौजूद थे।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सफाई कर्मचारी सफाई प्रणाली की रीढ़ की हड्डी हैं, जिनकी भलाई के लिए पंजाब सरकार हर संभव प्रयास करती रहेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार मजदूरों, कामगारों, कर्मचारियों सहित हर वर्ग की हमदर्द सरकार है।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने प्रदेश के आम लोगों की भलाई के लिए ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार ने आम आदमी क्लीनिक शुरू करके जहां घरों के नजदीक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई है, वहीं 600 यूनिट बिजली माफ करके लोगों को बड़ी राहत दी है।

श्री भगत ने कहा कि सरकारी स्कूलों को अति-आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए मांवां-धीया सत्कार योजना लागू की गई है। राज्य सरकार ने मेरी रसोई स्कीम के तहत राशन किटों का वितरण, मेरिट के आधार पर 68,000 से अधिक सरकारी नौकरियां, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 10 लाख रुपये तक का नकदी रहित इलाज सहित अनेक जन-हितैषी फैसले लागू किए हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार सफाई कर्मचारियों के हितों, सम्मान और भलाई के लिए पूरी वचनबद्धता के साथ काम कर रही है और भविष्य में भी उनकी भलाई सुनिश्चित करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।
इस अवसर पर तरनदीप सनी और संजीव भगत भी मौजूद थे।

spot_img

Hot this week

अब की बारी… जुबिन शंगारी, याद रखें सीरियल नंबर 5

क्लब के सीनियर्स की ओर से संदेश- अनुभव, ऊर्जा...

रात 11ः30 लाइव… जिमखाना क्लब मेरा घर और मेंबर्स पारिवारिक सदस्य : जुबिन शंगारी

अचीवर्स ग्रुप के एग्जीक्यूटिव मेंबर उम्मीदवार जुबिन शंगारी ने...

कर्मचारियों पर सख्ती से घिरी मान सरकार, विपक्ष ने पूछा- हक मांगने वालों को नोटिस क्यों?

सरकार के खिलाफ कर्मचारियों का गुस्सा बना सियासी मुद्दा;...

कार्रवाई के पत्र पर मुलाजिमों की दो टूक- 29 को सूबे की मीटिंग में सीएम को देंगे जवाब

सूबा प्रधान सुखजीत सिंह बोले- सूचियां जितनी मर्जी बनती...

Topics

अब की बारी… जुबिन शंगारी, याद रखें सीरियल नंबर 5

क्लब के सीनियर्स की ओर से संदेश- अनुभव, ऊर्जा...

रात 11ः30 लाइव… जिमखाना क्लब मेरा घर और मेंबर्स पारिवारिक सदस्य : जुबिन शंगारी

अचीवर्स ग्रुप के एग्जीक्यूटिव मेंबर उम्मीदवार जुबिन शंगारी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img