चलना-फिरना ही जिंदगी… बिना चीरफाड़ लिगामेंट्स का इलाज कर रहे डॉ. नितिश कपिल…

लाइफस्टाइल में बदलाव बना बीमारियों की वजह, शारीरिक सक्रियता घटने से कमजोर हो रही सेहत

जालंधर (मनदीप शर्मा, जागरूक पंजाब)

बिगड़ती जीवनशैली और घटती शारीरिक सक्रियता आज हर आयु वर्ग के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल रही है। घर बैठे मोबाइल ऐप से सामान मंगाने की आदत ने लोगों को शारीरिक श्रम से दूर कर दिया है। खान-पान में जंक फूड और वेस्टर्न लाइफस्टाइल का बढ़ता चलन सेहत के लिए चिंता का कारण बन रहा है। यही वजह है कि अब बुजुर्गों के साथ-साथ स्कूल जाने वाले बच्चे और नियमित जिम जाने वाले युवा भी शारीरिक कमजोरी व स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं।

इस बारे में फोर्टिस अस्पताल के ऑर्थो एक्सपर्ट डॉ. नितिश कपिल का कहना है कि जिम जाने वाले युवाओं को वर्कआउट के दौरान अपनी शारीरिक क्षमता का ध्यान रखना चाहिए। बिना सही मार्गदर्शन और क्षमता से अधिक वजन उठाने से जोड़ों व मांसपेशियों में चोट का जोखिम बढ़ता है। साथ ही, प्रोटीन या सप्लीमेंट्स का चयन विशेषज्ञ की परामर्श के बिना न करें।

बच्चों में मजबूत हड्डियों के लिए खेलकूद व प्राकृतिक धूप जरूरी है, जबकि बुजुर्गों को नियमित हल्की वॉक और संतुलित आहार अपनाना चाहिए। दैनिक जीवन में छोटे-छोटे शारीरिक कार्यों को शामिल कर सेहत में बड़ा सुधार किया जा सकता है।

वीडियो देखने के लिए लिंक पर टैप करें…

https://www.facebook.com/share/v/19FpnMcwt5/

spot_img

Hot this week

बस्ती बावा खेल में मेडिकल स्टोरों पर रेड, एक लाख नशीली गोलियां बरामद

दुकानदार बिक्री का रिकॉर्ड नहीं दिखा पाया, ड्रग इंस्पेक्टर...

जालंधर के गांव ढड्डा में जन्मदिन की पार्टी में गोलीबारी, 42 वर्षीय महिला की मौत

गोली लगने से बच्चा और फोटोग्राफर घायल, थाना पतारा...

Topics

बस्ती बावा खेल में मेडिकल स्टोरों पर रेड, एक लाख नशीली गोलियां बरामद

दुकानदार बिक्री का रिकॉर्ड नहीं दिखा पाया, ड्रग इंस्पेक्टर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img