प्रोग्रेसिव ग्रुप के कैंडिडेट्स के लिए खतरा बन रहे हैं जुबिन शंगारी, सीनियर्स का मिल रहा आशीर्वाद

रात तक समर्थकों से कर रहे मीटिंगें, नहीं थम रहे कदम

जालंधर (मनदीप शर्मा, जागरूक पंजाब) : जिमखाना क्लब के चुनावी दंगल में अचीवर्स ग्रुप की ताकत दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। एग्जीक्यूटिव पद के प्रत्याशी जुबिन शंगारी अपनी मजबूत रणनीति और स्पष्ट विजन के दम पर प्रोग्रेसिव ग्रुप के कैंडिडेट्स, विशेषकर फ्रेशर्स के लिए खतरे की घंटी साबित हो रहे हैं।

क्लब में 10 साल के सक्रिय अनुभव और 15 साल के सफल व्यावसायिक बैकग्राउंड वाले जुबिन शंगारी के पास प्रबंधन का बेहतरीन तजुर्बा है। जिमखाना के इतिहास में सबसे कम उम्र के उम्मीदवार होने के नाते वे युवा ऊर्जा और आधुनिक सोच का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

जुबिन का विजन क्लब की व्यवस्थाओं को पेशेवर और पारदर्शी बनाना है। बैडमिंटन, स्विमिंग, टेनिस और जिम जैसे प्रमुख खेलों के लिए पक्के व प्रोफेशनल कोच नियुक्त करना, फूड क्वालिटी में बड़ा सुधार करना, 1600 युवा मेंबर्स की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखना और सीनियर सिटीजंस के सम्मान व सुविधाओं को प्राथमिकता देना उनके एजेंडे का मुख्य हिस्सा है।

अचीवर्स ग्रुप के मजबूत समर्थन और सदस्यों के बीच जुबिन की बढ़ती साख ने विरोधी प्रोग्रेसिव ग्रुप के प्रत्याशियों की चिंता बढ़ा दी है। जुबिन शंगारी का यह विजन और जनसंपर्क अभियान उन्हें इस चुनाव में जीत का मजबूत दावेदार बना रहा है।

spot_img

Hot this week

कर्मचारियों पर सख्ती से घिरी मान सरकार, विपक्ष ने पूछा- हक मांगने वालों को नोटिस क्यों?

सरकार के खिलाफ कर्मचारियों का गुस्सा बना सियासी मुद्दा;...

कार्रवाई के पत्र पर मुलाजिमों की दो टूक- 29 को सूबे की मीटिंग में सीएम को देंगे जवाब

सूबा प्रधान सुखजीत सिंह बोले- सूचियां जितनी मर्जी बनती...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img