बीकानेर स्वीट्स एंड बेकर मैं शटर उखाड़ कर चोरी, सीसीटीवी का डीवीआर भी ले गए चोर

जालंधर (जागरूक पंजाब) : थाना 7 के अधीन आते गड़ा की पुलिस जांच करने पहुंच गई। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के गढ़ा क्षेत्र के पास स्थित बीकानेर स्वीट्स एंड बेकर की दुकान में देर रात चोरी हो गई। चोर दुकान का शटर उखाड़कर तिजोरी से नकदी और डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (DVR) ले गए। घटना का पता सुबह दुकान खोलने पर चला। दुकानदार गणेश ने बताया कि सुबह जब उनके भाई दुकान खोलने पहुंचे तो उन्होंने शटर उखड़ा हुआ पाया। दुकान के अंदर सामान बिखरा हुआ था और तिजोरी खाली थी। चोरों ने बड़ी सफाई से वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित दुकानदार गणेश के अनुसार, चोर तिजोरी से 92 हजार रुपये नकद और DVR लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि देर रात करीब 11 बजे दोनों भाई दुकान बंद करके गए थे। सुबह भाई ने दुकान पर शटर टूटा हुआ देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना 7 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी ASI बलविंदर पाल ने बताया कि पुलिस ने दुकानदार से दुकान न खोलने की अपील की ताकि फिंगरप्रिंट और अन्य सबूत जुटाए जा सकें। फॉरेंसिक टीम ने मौके से फिंगरप्रिंट लिए हैं। ASI ने यह भी बताया कि दुकानदार गणेश की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। शिकायत में 90 हजार रुपये नकद और DVR चोरी होने का जिक्र है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि जल्द ही चोरों को पकड़ा जा सके।

spot_img

Hot this week

बस्ती बावा खेल में मेडिकल स्टोरों पर रेड, एक लाख नशीली गोलियां बरामद

दुकानदार बिक्री का रिकॉर्ड नहीं दिखा पाया, ड्रग इंस्पेक्टर...

जालंधर के गांव ढड्डा में जन्मदिन की पार्टी में गोलीबारी, 42 वर्षीय महिला की मौत

गोली लगने से बच्चा और फोटोग्राफर घायल, थाना पतारा...

Topics

बस्ती बावा खेल में मेडिकल स्टोरों पर रेड, एक लाख नशीली गोलियां बरामद

दुकानदार बिक्री का रिकॉर्ड नहीं दिखा पाया, ड्रग इंस्पेक्टर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img