क्लब के सीनियर्स की ओर से संदेश- अनुभव, ऊर्जा और भरोसे के साथ जुबिन को दें अपना आशीर्वाद; 30 अगस्त को सीरियल नंबर 5 पर करें मतदान
जालंधर: जालंधर जिमखाना क्लब के चुनाव में अचीवर्स ग्रुप के एग्जीक्यूटिव मेंबर पद के उम्मीदवार जुबिन शंगारी को लेकर क्लब के सीनियर्स की ओर से सदस्यों से समर्थन की अपील सामने आई है। सीनियर्स का संदेश है कि क्लब की गरिमा और परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ नई सोच और ऊर्जा को भी अवसर मिलना चाहिए।
जुबिन शंगारी लगातार सदस्यों से संपर्क कर रहे हैं और अपने अभियान में क्लब को परिवार की तरह आगे बढ़ाने की बात कह रहे हैं। ऐसे में सीनियर सदस्यों की ओर से उन्हें जीत का आशीर्वाद देने का संदेश उनके अभियान को भावनात्मक जुड़ाव दे रहा है।
संदेश में सदस्यों से अपील की गई है कि वे 30 अगस्त को मतदान के दौरान सीरियल नंबर 5 को याद रखें और जुबिन शंगारी को अपना समर्थन दें। सीनियर्स का मानना है कि क्लब की मजबूत परंपराओं और नई पीढ़ी की उम्मीदों के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है।
“अब की बारी… जुबिन शंगारी” के संदेश के साथ उनके समर्थक सदस्यों से एकजुट होकर मतदान की अपील कर रहे हैं। जुबिन की ओर से भी सदस्यों के प्रति सम्मान और क्लब के लिए काम करने का संकल्प दोहराया गया है। चुनावी माहौल में अब 30 अगस्त के मतदान पर सभी की निगाहें टिकी हैं।




