गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला मोगा: घर के बाहर खड़े युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो भाइयों की मौत

जागरूक पंजाब न्यूज नेटवर्क, मोगा : पंजाब के शांतिप्रिय माने जाने वाले जिला मोगा में रविवार की ढलती शाम खूनी रंजिश में तब्दील हो गई। अंगदपुरा मोहल्ले की एक तंग गली में अचानक हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी से पूरा इलाका दहल उठा। काले रंग की बिना नंबर प्लेट वाली स्कॉर्पियो गाड़ी में आए नकाबपोश हमलावरों ने घर के बाहर आपस में बातचीत कर रहे चार युवकों को अपना निशाना बनाया। इस दुस्साहसिक हमले में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं।

शाम 7:15 बजे की घटना: 15-20 राउंड फायर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना रविवार शाम करीब 7:15 बजे की है। अंगदपुरा निवासी साहिल जिंदल उर्फ लडी, गगन जिंदल, राघव और सुखप्रीत अपने घर के बाहर खड़े होकर बात कर रहे थे। तभी अचानक एक बिना नंबर की काले रंग की स्कॉर्पियो उनके पास आकर रुकी। गाड़ी में बैठे बदमाशों ने पहले उनसे किसी का पता पूछा और पलक झपकते ही आधुनिक हथियारों से अंधाधुंध गोलियां बरसाना शुरू कर दिया।

चश्मदीदों के मुताबिक हमलावरों ने करीब 15 से 20 राउंड गोलियां चलाईं, जिससे चारों युवक खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी तेज रफ्तार गाड़ी से मौके से फरार हो गए।

अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम

फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ युवकों को नजदीकी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने गगन जिंदल को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल साहिल जिंदल को लुधियाना के डीएमसी अस्पताल रेफर किया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। बाकी दो घायल—राघव और सुखप्रीत की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है।

इलाके में दहशत, पुलिस छावनी में तब्दील अंगदपुरा

घटना के बाद पूरे अंगदपुरा इलाके को सील कर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों के भागने के रूट का पता लगाया जा सके।

spot_img

Hot this week

मां दर्शी जी के आशीर्वाद से अमृतवाणी-संकीर्तन एवं शुभ-प्रवचन 21 और 22 नवंबर को

* संत शिरोमणि स्वामी सत्यानन्द जी महाराज एवं परम...

Topics

सभी राजनीतिक पार्टियां सिख चेहरों को उचित प्रतिनिधित्व दें: सिख तालमेल कमेटी

मनदीप शर्मा, जागरूक पंजाब जालंधर : सिख तालमेल कमेटी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img