जालंधर के अवतार नगर में दहला देने वाला दोहरा कत्ल: कलयुगी बेटे ने की पिता और पत्नी की निर्मम हत्या, घर में पड़े मिले शव

जालंधर (जागरूक पंजाब) : शहर से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। अवतार नगर की गली नंबर 7 में बुधवार को एक ही परिवार के दो लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस दोहरे हत्याकांड के बाद से पूरे इलाके में दहशत और सन्नाटे का माहौल है। मृतकों की पहचान 65 साल के अयोध्या प्रकाश (पिता) और 38 साल की सविता (पत्नी) के रूप में हुई है। वहीं, इस खौफनाक वारदात को अंजाम दने का आरोप उसी परिवार के बेटे हीरा लाल (42) पर लगा है, जो घटना के बाद फरार हो गया। हत्यारोपी चार बच्चों का पिता है और वारदात के बाद फरार हो गया। उसने ऊपर वाले कमरे में आराम कर रही मां को हाथ तक नहीं लगाया।

बच्चों ने देखा खौफनाक मंजर

पुलिस के मुताबिक परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का रहने वाला है और पिछले करीब 30 वर्षों से जालंधर में रह रहा था। बुधवार सुबह जब घर के बच्चे स्कूल चले गए, तो किसी बात को लेकर आरोपी हीरा लाल का अपने पिता और पत्नी के साथ किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर आरोपी ने घर में रखे किसी भारी और धारदार सामान से दोनों पर ताबड़तोड़ हमले कर दिए। सिर, गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आने के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह खूनी खेल तब सामने आया जब दोपहर करीब दो बजे बच्चे स्कूल से वापस अपने घर लौटे। घर के अंदर अपनी मां और दादा के लहूलुहान शव देखकर बच्चे चीख पड़े। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और तुरंत पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई।

परिजनों व पुलिस के तथ्य

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और उच्च अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी हीरा लाल नशे का आदि था और घर में आए दिन कलह होती रहती थी। गनीमत यह रही कि वारदात के वक्त घर की ऊपरी मंजिल पर मौजूद बुजुर्ग मां (जो चलने-फिरने में असमर्थ हैं) सुरक्षित हैं। 

spot_img

Hot this week

बस्ती बावा खेल में मेडिकल स्टोरों पर रेड, एक लाख नशीली गोलियां बरामद

दुकानदार बिक्री का रिकॉर्ड नहीं दिखा पाया, ड्रग इंस्पेक्टर...

जालंधर के गांव ढड्डा में जन्मदिन की पार्टी में गोलीबारी, 42 वर्षीय महिला की मौत

गोली लगने से बच्चा और फोटोग्राफर घायल, थाना पतारा...

Topics

बस्ती बावा खेल में मेडिकल स्टोरों पर रेड, एक लाख नशीली गोलियां बरामद

दुकानदार बिक्री का रिकॉर्ड नहीं दिखा पाया, ड्रग इंस्पेक्टर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img