जालंधर नॉर्थ में मेयर वनीत धीर की ‘विकास एक्सप्रेस’ ने बढ़ाई प्रतिद्वंद्वियों की धड़कनें, 24 करोड़ के प्रोजेक्ट्स से बदला सियासी समीकरण

इसी रफ्तार से चले तो बावा हैनरी के लिए बनेंगे खतरा, साढ़े चार महीने में ताबड़तोड़ शिलान्यास और उद्घाटन

  • बाबा सोढल मंदिर के पास जन-सुनवाई दफ्तर खोलकर मेयर ने सीधे जनता से जोड़ी डोर, कांग्रेस के गढ़ में बड़ी सेंधमारी की तैयारी

  • सीवरेज सुधार के लिए 8 करोड़ और सीसी सड़कों पर 2.24 करोड़ की योजनाओं से आम आदमी पार्टी ने मजबूत की जमीन

मनदीप शर्मा, जागरूक पंजाब
जालंधर :
नॉर्थ विधानसभा हलके की राजनीति में इन दिनों जबरदस्त उबाल देखने को मिल रहा है। आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से मेयर वनीत धीर को नॉर्थ हलका इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद क्षेत्र में विकास कार्यों की जो रफ्तार पकड़ी गई है, उसने मौजूदा कांग्रेस विधायक बावा हैनरी और प्रतिद्वंद्वियों के लिए बड़ी सियासी चुनौती खड़ी कर दी है। 1 जुलाई से 15 नवंबर 2026 के बीच के साढ़े चार महीनों के आंकड़ों पर नजर डालें, तो मेयर वनीत धीर ने न केवल करोड़ों रुपये के प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की है, बल्कि जनता के बीच लगातार सक्रिय रहकर कांग्रेस के इस पारंपरिक गढ़ में अपनी मजबूत पकड़ बनानी शुरू कर दी है।

करोड़ों की सड़कों और बुनियादी ढांचे पर फोकस हलका इंचार्ज बनने के बाद वनीत धीर ने सबसे पहले उन इलाकों की सुध ली, जहां लोग लंबे समय से टूटी सड़कों और बुनियादी सुविधाओं से जूझ रहे थे। 14 अगस्त 2026 को एक ही दिन में वार्ड नंबर 2 और वार्ड नंबर 4 के अंतर्गत आने वाले पांच प्रमुख इलाकों में करीब 2.24 करोड़ (223.54 लाख) रुपये की लागत से बनने वाली सीसी सड़कों का नींव पत्थर रखा गया। इनमें परशुराम नगर (96.41 लाख), राम बाग (42.50 लाख), हरदीप नगर (33.01 लाख), शहीद उधम सिंह नगर (31.81 लाख) और दीप नगर एक्सटेंशन (19.81 लाख) शामिल हैं। इसके अलावा 15 अक्टूबर को वार्ड नंबर 77 के अमन नगर में सड़क निर्माण और तिकोनी पार्क के सौंदर्यीकरण का काम भी शुरू करवाया गया।

स्वास्थ्य, पानी और ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार मेयर धीर की सक्रियता केवल सड़कों तक सीमित नहीं रही। 2 अक्टूबर को वार्ड नंबर 83 के नेशनल पार्क में नए ट्यूबवेल का उद्घाटन कर पेयजल समस्या को दूर करने का प्रयास किया गया। वहीं, 15 अक्टूबर को वार्ड नंबर 22 के बलदेव नगर में ‘आम आदमी क्लीनिक’ का उद्घाटन कर इलाके के लोगों को घर के पास ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इसी दिन धोगड़ी रोड पर ट्रैफिक लाइट्स को चालू कर क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को भी सुगम बनाया गया।

सीवरेज समस्या के स्थायी समाधान के लिए 24 करोड़ का खाका नॉर्थ हलके की सबसे बड़ी समस्या सीवरेज जाम रही है, जिसे लेकर विपक्ष अक्सर सरकार को घेरता रहा है। इस मुद्दे को जड़ से खत्म करने के लिए 4 नवंबर 2026 को क्षेत्र के लिए 24 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का प्रस्ताव सामने आया है। इसमें से 8 करोड़ रुपये विशेष रूप से सीवरेज लाइनों की सफाई और मरम्मत पर खर्च किए जाने प्रस्तावित हैं, जबकि शेष राशि सड़कों, पार्कों और स्ट्रीट लाइट्स के लिए रखी गई है। इस योजना में कालिया कॉलोनी, सब्जी मंडी, रेरू चौक, विवेक विहार, संतोखपुरा, लम्मा पिंड चौक, इंडस्ट्रियल एस्टेट, दादा कॉलोनी और दोआबा चौक सहित 16 प्रमुख इलाकों को चिन्हित किया गया है। साथ ही इंडस्ट्रियल एस्टेट नॉर्थ और दादा कॉलोनी जोन में पार्कों व सड़कों की मरम्मत के टेंडर भी जारी हो चुके हैं।

सीधे जनता से संवाद बना सबसे बड़ा हथियार सियासी जानकारों का मानना है कि विधायक बावा हैनरी के लिए सबसे बड़ा खतरा मेयर वनीत धीर की कार्यशैली और जनता के बीच उनकी सीधी उपलब्धता है। 17 सितंबर को इंडस्ट्रियल एरिया स्थित बाबा सोडल मंदिर के पास जन-शिकायत कार्यालय खोलकर मेयर ने क्षेत्रवासियों को अपनी समस्याएं रखने का सीधा मंच दे दिया है। इसके बाद 1 अक्टूबर को सोढल नगर में जन-सुनवाई बैठक कर अधिकारियों को मौके पर ही सड़कों, सीवरेज और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। जिस तेजी से मेयर वनीत धीर ने प्रशासनिक मशीनरी को नॉर्थ हलके की तरफ मोड़ा है, उससे क्षेत्र का सियासी तापमान बढ़ गया है। जनता के बीच लगातार उपस्थिति और जमीनी स्तर पर दिखते कामों के चलते वे न केवल लोगों की पसंद बनते जा रहे हैं, बल्कि आगामी चुनावों में बावा हैनरी के लिए सबसे बड़ी चुनौती के रूप में उभर रहे हैं।

spot_img

Hot this week

GNDU ने 28 नवंबर की परीक्षाएं की स्थगित, अब 6 दिसंबर को होंगी

प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल पहले की तरह रहेगामनदीप शर्मा,...

Topics

GNDU ने 28 नवंबर की परीक्षाएं की स्थगित, अब 6 दिसंबर को होंगी

प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल पहले की तरह रहेगामनदीप शर्मा,...

प्रशांत गंभीर के AAP में आने से वनीत धीर और सशक्त, भाजपा को झटका

दोहरी भूमिका और विकास के एजेंडे के साथ चुनावी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img