जालंधर नॉर्थ से टिकट मिलने के बाद मेयर वनीत धीर ने परिवार सहित श्री देवी तालाब मंदिर में टेका माथा

माता रानी का आशीर्वाद लेकर चुनाव में जीत की कामना की

श्री देवी तालाब मंदिर में पत्नी श्वेता धीर, बेटे निशांत और प्रियांश धीर के साथ नतमस्तक होने पहुंचे मेयर वनीत धीर।

जागरूक पंजाब, जालंधर : नॉर्थ विधानसभा हलके से टिकट मिलने के बाद मेयर वनीत धीर ने अपने परिवार सहित प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में माथा टेककर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ माता के दरबार में नतमस्तक होकर आगामी चुनाव में जीत और क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

इस धार्मिक अवसर पर उनकी पत्नी एवं पूर्व पार्षद श्वेता धीर, बेटे निशांत धीर और बेटे प्रियांश धीर भी उनके साथ मौजूद रहे। पूरे परिवार ने विधिवत पूजा-अर्चना कर माता रानी के चरणों में शीश नवाया और आशीर्वाद लिया।

मंदिर में माथा टेकने के बाद वनीत धीर ने माता रानी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि हर शुभ कार्य की शुरुआत ईश्वर के आशीर्वाद से करनी चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि माता रानी की कृपा और जनता के सहयोग से वह अपने क्षेत्र की सेवा और विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

spot_img

Hot this week

Topics

प्रशांत गंभीर के AAP में आने से वनीत धीर और सशक्त, भाजपा को झटका

दोहरी भूमिका और विकास के एजेंडे के साथ चुनावी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img