करीबियों की भूमिका पर उठाए सवाल

जालंधर (जागरूक पंजाब) : शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक विस्तृत पोस्ट साझा की है। मजीठिया ने कथित तौर पर लीक हुई WhatsApp चैट्स का हवाला देते हुए राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार, तबादला-पोस्टिंग में दखल और राजनीतिक सरपरस्ती देने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
मजीठिया द्वारा उठाए गए प्रमुख बिंदु और सवाल:
-
करोड़ों के लेन-देन का आरोप: मजीठिया ने कहा कि मुख्यमंत्री किसी पत्र को ‘झूठा’ करार देकर मामले से बच नहीं सकते। उन्होंने सवाल उठाया कि उन चैट्स का क्या, जिनमें करोड़ों रुपये के लेन-देन का जिक्र है?
-
करीबियों की भूमिका पर सवाल: अकाली नेता ने मुख्यमंत्री के OSD राजबीर घुम्मण और नितिन गोहल समेत अन्य लोगों के नाम लेते हुए आरोप लगाया कि चैट्स में सरकारी तबादलों, नीतियों में हस्तक्षेप, हथियार लाइसेंस जारी करने, भूमि संबंधी मामलों और गोपनीय सरकारी जानकारी के आदान-प्रदान से जुड़ी बातें सामने आ रही हैं।
-
मुख्यमंत्री दफ्तर (CMO) में नियुक्ति: मजीठिया के अनुसार, दस्तावेजों में नितिन गोहल के नजदीकी को मुख्यमंत्री दफ्तर में लगवाने संबंधी बातचीत दर्ज है, जिसमें राजबीर घुम्मण का नाम आता है।
-
जांच की मांग: मजीठिया ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से सीधे सवाल पूछे:
-
यदि यह सब गलत है, तो सरकार इन चैट्स की प्रामाणिकता की निष्पक्ष जांच कराने से क्यों कतरा रही है?
-
क्या मुख्यमंत्री अपने करीबियों के मोबाइल फोन से बरामद बातचीत को भी खारिज कर रहे हैं?
-
इस कथित “डिमांड और सप्लाई” के खेल में और कौन-कौन से राजनीतिक चेहरे शामिल हैं?
जिक्रयोग है कि बिक्रम मजीठिया द्वारा साझा की गई इन कथित चैट्स और आरोपों पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का कोई आधिकारिक बयान या वीडियो रिकॉर्डिंग सामने नहीं आई है। हालांकि, आम आदमी पार्टी के प्रवक्ताओं का मानना है कि विपक्षी दल मजीठिया पर चल रही कानूनी कार्रवाइयों से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के बेबुनियाद पत्र और आरोप सामने ला रहे हैं।
-





