विस चुनाव से पहले पंजाब में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, नशा मुक्ति यात्रा के समापन पर शाह की रैली जालंधर में

श्री सिद्ध शक्तिपीठ देवी तालाब मंदिर में होंगे नतमस्तक

मनदीप शर्मा, जागरूक पंजाब
जालंधर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 सितंबर को जालंधर के परागपुर में भाजपा की नशा मुक्ति पंजाब यात्रा के समापन पर महारैली को संबोधित करेंगे। भाजपा ने इसके लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की हैं। पार्टी की चार नशा मुक्ति यात्राएं पंजाब के अलग-अलग हिस्सों से शुरू होकर जालंधर में समाप्त होंगी। भाजपा इस कार्यक्रम को 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अपने अभियान की शुरुआत के तौर पर भी देख रही है। खास बात है कि भाजपा की चार नशा मुक्ति यात्राओं का समापन जालंधर में होगा। हालांकि कई दिनों से क्यास चल रहे थे कि कोई बड़ा नेता भाजपा में शामिल होगा, लेकिन रैली में किसी नए बड़े नेता की जॉइनिंग की अभी पुष्टि नहीं हुई। दूसरी तरफ इस दौरान अमित शाह जालंधर के श्री देवी तालाब मंदिर में नतमस्तक भी होंगे। वहां भी सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गई है।

अमित शाह की रैली कहां होगी और क्या हैं तैयारियां?
स्थान: परागपुर इलाके में जीटी रोड पर लिली रिजॉर्ट के पास।

  • तारीख: 30 सितंबर 2026।

  • आयोजन: नशा मुक्ति पंजाब यात्रा का समापन और महारैली।

  • पंडाल और जगह: रैली स्थल का आकार करीब 50 एकड़ तक बताया गया है। करीब 28 एकड़ में एसी पंडाल बनाया जा रहा है।

  • भीड़ का अनुमान: भाजपा की ओर से बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद जताई गई है। रिपोर्टों में 2,000 से अधिक बसों के आने की संभावना भी बताई गई है।

    दौरे से पहले जालंधर में दीवारों पर नारे लिखे जाने का मामला

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक जालंधर के रेडक्रॉस भवन की दीवारों पर भाजपा के खिलाफ नारे लिखे गए थे। इनमें “भाजपा भगाओ” और “पंजाब दा हल–खालिस्तान” जैसे नारे शामिल बताए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने मामला दर्ज किया है और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। जालंधर के डीसीपी आदित्य वारियर ने मामले में विशेष टीम गठित किए जाने की जानकारी दी।

spot_img

Hot this week

बस्ती बावा खेल में मेडिकल स्टोरों पर रेड, एक लाख नशीली गोलियां बरामद

दुकानदार बिक्री का रिकॉर्ड नहीं दिखा पाया, ड्रग इंस्पेक्टर...

जालंधर के गांव ढड्डा में जन्मदिन की पार्टी में गोलीबारी, 42 वर्षीय महिला की मौत

गोली लगने से बच्चा और फोटोग्राफर घायल, थाना पतारा...

Topics

बस्ती बावा खेल में मेडिकल स्टोरों पर रेड, एक लाख नशीली गोलियां बरामद

दुकानदार बिक्री का रिकॉर्ड नहीं दिखा पाया, ड्रग इंस्पेक्टर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img