जालंधर : बस्ती बावा खेल इलाके में वीरवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गद्दे बनाने वाली फैक्ट्री मोदी फार्म में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में लपटें तेजी से फैलने लगीं और पूरी फैक्ट्री आग की चपेट में आ गई। करीब पांच किलोमीटर दूर से ही फैक्ट्री से उठता धुआं दिखाई देने लगा। आसपास के इलाकों में भी दहशत का माहौल बन गया। आग इतनी भयानक थी कि फैक्ट्री की छत गिर गई। लोहे की टीन पिघल गईं।
कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी तो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आग इतनी भीषण थी कि नियंत्रित करने के लिए फायर ब्रिगेड कर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। फायर अधिकारियों के मुताबिक आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। फिलहाल राहत कार्य जारी रहा।





