अकेलेपन ने ले ली व्यक्ति की जान, पत्नी की हो चुकी थी मौत और बच्चा भी नहीं था कोई

सुदामा विहार में प्रवासी ने फंदा लगाकर जान दी, पेड़ से लटकता मिला शव

जालंधर (जागरूक पंजाब) : सुदामा विहार में 45 साल के एक व्यक्ति ने खुदकुशी कर ली। मृतक मूल रूप से

उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। उसने पेड़ के साथ फंदा लगाकर जान दे दी। किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी तो थाना-7 के एसएचओ समेत पुलिस मुलाजिम मौके पर पहुंच गए। वहां शव की जांच की तो पता लगा कि मृतक की पहचान खरैती लाल पुत्र छेदन निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। दूसरी तरफ मृतक के परिजन इसे हत्या करार दे रहे हैं, लेकिन पुलिस इसे आत्महत्या मानकर विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। भतीजे राकेश कुमार ने बताया कि खरैती लाल अकेला ही रहता था। उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है और कोई बच्चा नहीं है। चाचा अकेला ही रहता था  और कभी कभार ही उन्हें मिलता था। चाचा लेबर का काम करता था और किराये के मकान में रहता था।

spot_img

Hot this week

मां दर्शी जी के आशीर्वाद से अमृतवाणी-संकीर्तन एवं शुभ-प्रवचन 21 और 22 नवंबर को

* संत शिरोमणि स्वामी सत्यानन्द जी महाराज एवं परम...

Topics

सभी राजनीतिक पार्टियां सिख चेहरों को उचित प्रतिनिधित्व दें: सिख तालमेल कमेटी

मनदीप शर्मा, जागरूक पंजाब जालंधर : सिख तालमेल कमेटी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img