कारोबारी की कार से 10 लाख रुपए चोरी! पंचर लगवा रहे शरणपाल सिंह का बैग ले गया बच्चा

10 लाख की चोरी के बाद सवालों में पुलिस: चौराहों पर भीख मांगने वाले बच्चों की चेकिंग कहां गई?

पुलिस की तरफ से जारी की गई वीडियो में जानकारी देते हुए एडीसीपी-1

 

केसर पेट्रोल पंप के बाहर हुई वारदात… ADCP सिटी-1 का, जल्द गिरफ्तारी का दावा

जालंधर (मनदीप शर्मा, जागरूक पंजाब) : शहर में अपराध को लेकर पुलिस की सक्रियता पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। केसर पेट्रोल पंप के बाहर बुधवार रात करीब 8:30 बजे पंचर लगवा रहे भाटिया इलेक्ट्रिक स्टोर के मालिक शरणपाल सिंह की कार से एक बच्चा बैग चोरी कर फरार हो गया। ADCP सिटी-1 ने बताया कि शरणपाल सिंह पंचर लगवा रहे थे, तभी एक बच्चा आया और कार से बैग चोरी करके ले गया। उनकी शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि बैग में करीब 10 लाख रुपये थे।

घटना ने केवल चोरी की वारदात को लेकर ही नहीं, बल्कि शहर में नाबालिग बच्चों के जरिए होने वाली चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर पुलिस की निगरानी को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह है कि अगर बच्चा इतनी आसानी से कार के पास पहुंचकर बैग लेकर फरार हो जाता है तो आसपास मौजूद पुलिस गश्त, व्यवस्था और निगरानी किस स्तर पर थी?

चौराहों पर भीख मांगने वाले बच्चों पर निगरानी बंद?

जालंधर के प्रमुख चौकों और व्यस्त स्थानों पर लंबे समय से छोटे बच्चों और अन्य लोगों के भीख मांगने को लेकर सवाल उठते रहे हैं। कभी पुलिस और प्रशासन की ओर से इनकी चेकिंग तथा वेरिफिकेशन की बात होती थी, लेकिन अब ऐसी मुहिम जमीन पर दिखाई नहीं देती। ‘बैगर फ्री जालंधर’ जैसी मुहिम भी पहले की तरह सक्रिय नजर नहीं आ रही।

यह जांच का विषय है कि केसर पेट्रोल पंप की घटना में शामिल बच्चा कौन है, वह अकेला था या किसी गिरोह के लिए काम कर रहा था और क्या उसकी गतिविधियों की पहले से किसी को जानकारी थी।

पुलिस के सामने CCTV से पहचान और गिरफ्तारी की चुनौती

अब पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती पेट्रोल पंप और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर बच्चे की पहचान करना है। साथ ही यह भी पता लगाना होगा कि चोरी के बाद वह किस दिशा में गया और उसके पीछे कोई अन्य व्यक्ति या गिरोह था या नहीं।

शहर में यदि चौराहों पर सक्रिय बच्चों और संदिग्ध व्यक्तियों की नियमित निगरानी तथा वेरिफिकेशन व्यवस्था कमजोर पड़ गई है तो पुलिस को उस पर भी दोबारा ध्यान देना होगा। 10 लाख रुपये की चोरी केवल एक कारोबारी के नुकसान का मामला नहीं, बल्कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी बड़ा सवाल है।

फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और ADCP सिटी-1 के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। अब देखना होगा कि पुलिस CCTV और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपी तक कितनी जल्दी पहुंचती है।

spot_img

Hot this week

जालंधर में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई चिंता, अब तक 17 केस

107 संदिग्ध मामलों की निगरानी, 3 मरीज अस्पतालों में...

रतन दुआ बने बार एसोसिएशन जालंधर के नए प्रधान, थिंद बने सेक्रेटरी

जिला बार एसोसिएशन जालंधर चुनाव परिणाम 2026 11 सितंबर को...

जालंधर नॉर्थ… आप हलका इंचार्ज वनीत धीर की भाजपा और कांग्रेस में तोड़फोड़

बड़ा सवाल-  भाजपा के वर्कर दिनेश ढल्ल की भाजपा...

Topics

जालंधर में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई चिंता, अब तक 17 केस

107 संदिग्ध मामलों की निगरानी, 3 मरीज अस्पतालों में...

रतन दुआ बने बार एसोसिएशन जालंधर के नए प्रधान, थिंद बने सेक्रेटरी

जिला बार एसोसिएशन जालंधर चुनाव परिणाम 2026 11 सितंबर को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img