रात 11ः30 लाइव… जिमखाना क्लब मेरा घर और मेंबर्स पारिवारिक सदस्य : जुबिन शंगारी

अचीवर्स ग्रुप के एग्जीक्यूटिव मेंबर उम्मीदवार जुबिन शंगारी ने कहा- पद नहीं, सदस्यों के भरोसे और उनकी आवाज का प्रतिनिधित्व करना लक्ष्य

जालंधर (मनदीप शर्मा, जागरूक पंजाब) : जालंधर जिमखाना क्लब के चुनाव में अचीवर्स ग्रुप की ओर से एग्जीक्यूटिव मेंबर पद के उम्मीदवार जुबिन शंगारी ने सदस्यों के साथ अपने रिश्ते को अभियान का प्रमुख आधार बनाया है। उनका कहना है कि “जिमखाना क्लब मेरा घर है और मेंबर्स मेरे पारिवारिक सदस्य हैं।” इसी सोच के साथ वह क्लब की जिम्मेदारी संभालने के लिए सदस्यों का समर्थन और वोट मांग रहे हैं।

जुबिन शंगारी के मुताबिक एग्जीक्यूटिव मेंबर का पद केवल एक जिम्मेदारी या पद हासिल करने तक सीमित नहीं होना चाहिए। उनकी प्राथमिकता ऐसी भूमिका निभाने की है, जिसमें क्लब के सदस्य उनसे आसानी से संपर्क कर सकें, अपनी बात रख सकें और अपनी समस्याओं व सुझावों को लेकर उन पर भरोसा कर सकें।

अपने संदेश में उन्होंने सदस्यों के प्रति चार बातों पर विशेष जोर दिया है—सदस्यों की बात सुनना, जरूरत पड़ने पर उनकी आवाज उठाना, हमेशा उपलब्ध रहना और क्लब व उसके सदस्यों के लिए काम करना। उनका कहना है कि क्लब की मजबूती उसके सदस्यों से है और किसी भी प्रतिनिधि की वास्तविक जिम्मेदारी सदस्यों की उम्मीदों को समझना और उनके लिए काम करना है।

जुबिन ने अपने चुनावी संदेश में बड़े-बड़े वादों और लंबी-लंबी दावों के बजाय काम और भरोसे को प्राथमिकता देने की बात कही है। उनका संदेश है कि क्लब के सदस्य केवल वोट देने वाले लोग नहीं, बल्कि क्लब परिवार का हिस्सा हैं।

30 अगस्त को होने वाले चुनाव को लेकर अचीवर्स ग्रुप के उम्मीदवार लगातार सदस्यों से संपर्क कर रहे हैं। जुबिन शंगारी का अभियान भी इसी भाव पर केंद्रित है कि क्लब को केवल एक संस्था के रूप में नहीं, बल्कि अपनेपन और पारिवारिक जुड़ाव वाली जगह के रूप में देखा जाए। उन्होंने साथी सदस्यों से अपने पक्ष में समर्थन और वोट की अपील की है।

spot_img

Hot this week

अब की बारी… जुबिन शंगारी, याद रखें सीरियल नंबर 5

क्लब के सीनियर्स की ओर से संदेश- अनुभव, ऊर्जा...

कर्मचारियों पर सख्ती से घिरी मान सरकार, विपक्ष ने पूछा- हक मांगने वालों को नोटिस क्यों?

सरकार के खिलाफ कर्मचारियों का गुस्सा बना सियासी मुद्दा;...

कार्रवाई के पत्र पर मुलाजिमों की दो टूक- 29 को सूबे की मीटिंग में सीएम को देंगे जवाब

सूबा प्रधान सुखजीत सिंह बोले- सूचियां जितनी मर्जी बनती...

Topics

अब की बारी… जुबिन शंगारी, याद रखें सीरियल नंबर 5

क्लब के सीनियर्स की ओर से संदेश- अनुभव, ऊर्जा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img