श्री गुरु रविदास मंदिर में नतमस्तक हुए पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी

प्रांत की तरक्की और खुशहाली के लिए की अरदास, विकास कार्यों में सहयोग का दिया भरोसा

जसवीर सिंह गढ़ी को सम्मानित करते हुए प्रबंधक।

फिल्लौर/जालंधर (लाल कमल, जागरूक पंजाब) : पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने आज भादों महीने की संक्रांति के पवित्र दिन के अवसर पर श्री गुरु रविदास मंदिर, फिल्लौर में नतमस्तक होकर प्रांत की तरक्की और खुशहाली के लिए अरदास की । इस अवसर पर उनके साथ ‘आप’ नेता हरजोत कौर लौहटिया भी मौजूद थी। श्री गुरु रविदास मंदिर में नतमस्तक होने के बाद श्री गढ़ी ने कहा कि वह बहुत भाग्यशाली है, जिन्हें भादों महीने की पवित्र संग्रांद के अवसर पर श्री गुरु रविदास मंदिर में कराए गए प्रोग्राम में शामिल होने का मौका मिला।

उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज जी ने पूरी जनता को मानवता की भलाई और सर्व साझीवालता का उपदेश दिया है। हम सभी को श्री गुरु रविदास महाराज जी द्वारा दर्शाए गए मार्ग पर चलने का प्रयास करना चाहिए ताकि आदर्श समाज की रचना की जा सके। उन्होंने कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है कि विभिन्न वर्गों के लोगों द्वारा धार्मिक प्रोग्रामों को मिल-जुलकर मनाया जाता है, जो भाईचारे की साझ का सबसे बड़ा प्रतीक है। श्री गढ़ी ने कहा कि पंजाब सरकार हमारे महान गुरुओं की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर प्रत्येक वर्ग की भलाई के लिए अथक प्रयास कर रही है और इन प्रयासों को भविष्य में भी जारी रखा जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने विधानसभा क्षेत्र फिल्लौर के विकास में हर तरह का सहयोग देने का भरोसा भी दिया।

उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित बड़े स्तर पर प्रोग्राम आयोजित किए गए है। गांवों में विशेष एल.ई.डी. वैनों के माध्यम से गुरु जी के जीवन और दर्शन से लोगों को परिचित करवाया जा रहा है। इस अवसर पर हरजोत कौर लौहटिया ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित साल भर चलने वाले प्रोग्रामों की श्रृंखला के तहत 22 अगस्त को कीर्तन प्रोग्राम करवाया जा रहा है। इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावा प्रधान राज कुमार संधू, सेक्रेटरी तारा चंद जक्खू, चमन लाल, दलबीर चंद, बाबा सरूप सिंह, वैभव शर्मा, भारती और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।

spot_img

Hot this week

बस्ती बावा खेल में मेडिकल स्टोरों पर रेड, एक लाख नशीली गोलियां बरामद

दुकानदार बिक्री का रिकॉर्ड नहीं दिखा पाया, ड्रग इंस्पेक्टर...

जालंधर के गांव ढड्डा में जन्मदिन की पार्टी में गोलीबारी, 42 वर्षीय महिला की मौत

गोली लगने से बच्चा और फोटोग्राफर घायल, थाना पतारा...

Topics

बस्ती बावा खेल में मेडिकल स्टोरों पर रेड, एक लाख नशीली गोलियां बरामद

दुकानदार बिक्री का रिकॉर्ड नहीं दिखा पाया, ड्रग इंस्पेक्टर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img