शौर्य शर्मा बने बजरंग दल के जालंधर महानगर सह-संयोजक, बाबा बुड्ढा अमरनाथ यात्रा पर हुई चर्चा

विहिप की मीटिंग के दौरान मौजूद नेता व अन्य।

जालंधर (उमेश बत्रा, जागरूक पंजाब) : विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल की एक महत्वपूर्ण बैठक जालंधर में आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन के विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए शौर्य शर्मा को बजरंग दल का ‘जालंधर महानगर सह-संयोजक’ नियुक्त किया गया।

बैठक में विशेष रूप से उपस्थित विभाग संगठन मंत्री विकास बिश्नोई, विभाग मंत्री योगेश धीर और प्रांत सेवा मंत्री विजय छाबड़ा ने कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों और कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पदाधिकारियों ने आगामी ‘बाबा बुड्ढा अमरनाथ साहसिक यात्रा’ को लेकर भी विशेष चर्चा की और इसके सफल आयोजन के लिए रूपरेखा तैयार कर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

नवनियुक्त सह-संयोजक शौर्य शर्मा ने नई जिम्मेदारी मिलने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर उन्हें बधाई देने के लिए जिला अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, जिला मंत्री गौरव अग्रवाल, बजरंग दल संयोजक राजबीर ठाकुर, बजरंग दल सह-संयोजक अनिल झा, बजरंग गौ रक्षा प्रमुख साहिल शर्मा, धर्म प्रसार प्रमुख इंद्रजीत झा, सेवा प्रमुख विशाल भारद्वाज, राजेश लवली और हितेन जी सहित बड़ी संख्या में अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

spot_img

Hot this week

अब की बारी… जुबिन शंगारी, याद रखें सीरियल नंबर 5

क्लब के सीनियर्स की ओर से संदेश- अनुभव, ऊर्जा...

रात 11ः30 लाइव… जिमखाना क्लब मेरा घर और मेंबर्स पारिवारिक सदस्य : जुबिन शंगारी

अचीवर्स ग्रुप के एग्जीक्यूटिव मेंबर उम्मीदवार जुबिन शंगारी ने...

कर्मचारियों पर सख्ती से घिरी मान सरकार, विपक्ष ने पूछा- हक मांगने वालों को नोटिस क्यों?

सरकार के खिलाफ कर्मचारियों का गुस्सा बना सियासी मुद्दा;...

कार्रवाई के पत्र पर मुलाजिमों की दो टूक- 29 को सूबे की मीटिंग में सीएम को देंगे जवाब

सूबा प्रधान सुखजीत सिंह बोले- सूचियां जितनी मर्जी बनती...

Topics

अब की बारी… जुबिन शंगारी, याद रखें सीरियल नंबर 5

क्लब के सीनियर्स की ओर से संदेश- अनुभव, ऊर्जा...

रात 11ः30 लाइव… जिमखाना क्लब मेरा घर और मेंबर्स पारिवारिक सदस्य : जुबिन शंगारी

अचीवर्स ग्रुप के एग्जीक्यूटिव मेंबर उम्मीदवार जुबिन शंगारी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img