जालंधर (जागरूक पंजाब) : पंजाब प्रेस क्लब में शनिवार को देश का 80वां आजादी दिवस प्रधान जसप्रीत सिंह सैनी की याद में मनाया गया। समूह देशवासियों को आजादी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने शहादत देने वाली शख्सियतों को याद किया। उन्होंने कहा कि इस आजादी को सुरक्षित रखने का दारोमदार मीडिया के मजबूत कंधों पर भी है। मीडियाकर्मियों की भी जिम्मेदारी बनती है कि वे अपने फर्ज को शिद्दत से निभाएं और जरूरतमंद एवं लाचार व्यक्ति की बात सरकार तक पहुंचाए।



