धार्मिक भावनाएं भड़काने की साजिश या लापरवाही? बाबा बालक नाथ नगर में श्रीकृष्ण जी के चित्र वाली शील्ड सड़क पर फेंकी, पुलिस कमिश्नर से शिकायत

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी करतूत, युवकों की पहचान में जुटी पुलिस; सीपी ऑफिस में शिकायत संख्या 762-DCP के तहत शिकायत दर्ज

जालंधर (जागरूक पंजाब) : शहर के अति-संवेदनशील इलाके बाबा बालक नाथ नगर में भगवान श्रीकृष्ण के चित्र वाली शील्ड का सड़क और सीढ़ियों पर अनादर किए जाने का मामला पुलिस कमिश्नर दफ्तर तक पहुंच गया है। स्थानीय निवासी की शिकायत और इलाके में लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है।

क्या है पूरा मामला?
बाबा बालक नाथ नगर (मकान नंबर 212) के निवासी परमजीत कुमार पुत्र राम अवतार ने पुलिस कमिश्नर को सौंपी लिखित शिकायत में बताया कि 2 अगस्त 2026 की शाम को उनके घर के ठीक सामने स्थित क्वार्टरों की सीढ़ियों पर भगवान श्रीकृष्ण के चित्र वाली एक शील्ड पड़ी हुई देखी गई। सार्वजनिक रास्ता होने के कारण वहां से लोग चप्पलें पहनकर आ-जा रहे थे, जिससे सीधे तौर पर धार्मिक आस्था को ठेस पहुंची।
शिकायतकर्ता के अनुसार, जब 3 अगस्त की सुबह करीब 11:12 बजे तक भी वह शील्ड वहीं सीढ़ियों पर पड़ी रही, तो उन्होंने तुरंत क्वार्टर मालिक हरदीप चोपड़ा (निवासी 194, बाबा बालक नाथ नगर) से फोन पर संपर्क किया। फोन पर सूचना मिलते ही क्वार्टर मालिक ने मौके से शील्ड उठवाई।

CCTV फुटेज ने खोला राज: स्कूटी सवार युवकों की संदिग्ध भूमिका
जब मामले की तह तक जाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। फुटेज में साफ दिखा कि हरदीप चोपड़ा के क्वार्टरों से ही दो अज्ञात नौजवान स्कूटी पर सवार होकर निकले थे।
इसी दौरान उनके पास रखी श्रीकृष्ण जी के चित्र वाली शील्ड सड़क पर गिर गई। फुटेज से यह भी स्पष्ट हुआ कि शील्ड नीचे गिरने की जानकारी होने के बावजूद दोनों युवकों ने उसे उठाने की जहमत नहीं उठाई और उसे रास्ते में ही छोड़कर चले गए।

निष्पक्ष IPS अधिकारी से जांच और सख्त कार्रवाई की मांग
मामले की गंभीरता को देखते हुए परमजीत कुमार ने पुलिस कमिश्नर जालंधर को शिकायत पत्र (डायरी नंबर 762-DCP / दिनांक 06/08/26) सौंपकर इस मामले की जांच किसी ईमानदार आईपीएस (IPS) अधिकारी से कराने की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उन दोनों युवकों को तुरंत नामजद किया जाए और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि शहर की शांति और धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की किसी भी मंशा को नाकाम किया जा सके।

जैसे ही पता लगा, फोटो मंदिर में रखवा ली : हरदीप चोपड़ा
इस संबंध में क्वार्टरों के मालिक हरदीप चोपड़ा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जैसे ही उन्हें पता लगा कि श्रीकृष्ण की तस्वीर वहां पड़ी है तो उन्होंने तुरंत उठवाकर अपने मंदिर में रखवा दी। उन्होंने कहा कि कोई भी नहीं चाहता कि इस तरह की घटना हो। वे सभी की धार्मिक भावनाओं की कद्र करते हैं और अगर किसी को ठेस पहुंची है तो क्षमा चाहते हैं। जिन युवकों से फोटो गिरी और वहीं छोड़कर चले गए, वे उन्हें नहीं जानते।

spot_img

Hot this week

अब की बारी… जुबिन शंगारी, याद रखें सीरियल नंबर 5

क्लब के सीनियर्स की ओर से संदेश- अनुभव, ऊर्जा...

रात 11ः30 लाइव… जिमखाना क्लब मेरा घर और मेंबर्स पारिवारिक सदस्य : जुबिन शंगारी

अचीवर्स ग्रुप के एग्जीक्यूटिव मेंबर उम्मीदवार जुबिन शंगारी ने...

कर्मचारियों पर सख्ती से घिरी मान सरकार, विपक्ष ने पूछा- हक मांगने वालों को नोटिस क्यों?

सरकार के खिलाफ कर्मचारियों का गुस्सा बना सियासी मुद्दा;...

कार्रवाई के पत्र पर मुलाजिमों की दो टूक- 29 को सूबे की मीटिंग में सीएम को देंगे जवाब

सूबा प्रधान सुखजीत सिंह बोले- सूचियां जितनी मर्जी बनती...

Topics

अब की बारी… जुबिन शंगारी, याद रखें सीरियल नंबर 5

क्लब के सीनियर्स की ओर से संदेश- अनुभव, ऊर्जा...

रात 11ः30 लाइव… जिमखाना क्लब मेरा घर और मेंबर्स पारिवारिक सदस्य : जुबिन शंगारी

अचीवर्स ग्रुप के एग्जीक्यूटिव मेंबर उम्मीदवार जुबिन शंगारी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img