बेटे को एयरपोर्ट लेने जा रहे बुजुर्ग की क्रेटा रेलिंग तोड़कर फ्लाईओवर से गिरी

हादसे की जानकारी देते हुए बुजुर्ग व अन्य राहगीर।

25 फीट नीचे गिरी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान, कार के फ्रंट शीशे पर लिखा था एनआरआई

फिल्लौर (राजकुमार, जागरूक पंजाब) : गोराया के मेन चौक के पास उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब क्रेटा (पीबी09 एजी 9301) गाड़ी नेशनल हाईवे के डब्ल्यू बैरिकेड तोड़ती हुई पलटियां खा गई और फ्लाईओवर की 25 फीट ऊंचाई  से नीचे लिंक रोड पर जा गिरी। हादसे में कार सवारों को मामूली चोटें लगी हैं।
इस बारे में सड़क सुरक्षा फोर्स के इंचार्ज जसविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें राहगीर ने सूचना दी थी कि गोराया मेन चौक के पास हादसा हुआ है। वहीं, कार सवार जसवीर सिंह ने बताया कि वे भुलत्थ से लुधियाना की तरफ जा रहे थे। कार चला रहे बुजुर्ग ने बताया कि अचानक चक्कर आने के कारण कार बेकाबू हो गई और रेलिंग तोड़ती हुई पुल से नीचे जा गिरी। उन्होंने बताया कि बेटा विदेश से आ रहा था तो उसे लेने एयरपोर्ट जा रहे थे। कार में उनके अलावा पोती और पोता भी सवार थे। कार के फ्रंट शीशे पर एनआरआई लिखा हुआ था।

spot_img

Hot this week

बस्ती बावा खेल में मेडिकल स्टोरों पर रेड, एक लाख नशीली गोलियां बरामद

दुकानदार बिक्री का रिकॉर्ड नहीं दिखा पाया, ड्रग इंस्पेक्टर...

जालंधर के गांव ढड्डा में जन्मदिन की पार्टी में गोलीबारी, 42 वर्षीय महिला की मौत

गोली लगने से बच्चा और फोटोग्राफर घायल, थाना पतारा...

Topics

बस्ती बावा खेल में मेडिकल स्टोरों पर रेड, एक लाख नशीली गोलियां बरामद

दुकानदार बिक्री का रिकॉर्ड नहीं दिखा पाया, ड्रग इंस्पेक्टर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img