प्रशांत गंभीर के AAP में आने से वनीत धीर और सशक्त, भाजपा को झटका

दोहरी भूमिका और विकास के एजेंडे के साथ चुनावी मैदान में मेयर धीर

भाजपा के युवा मोर्चा के प्रमुख प्रवक्ता रहे गंभीर का साथ आप के लिए फायदेमंद, पार्टी ने किया स्वागत

मनदीप शर्मा, जागरूक पंजाब
जालंधर :
नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र में 2027 के चुनाव से पहले राजनीतिक समीकरण तेजी से बदलने लगे हैं। भाजपा के युवा नेता एवं भाजपा युवा मोर्चा के प्रमुख प्रवक्ता रह चुके प्रशांत गंभीर का आम आदमी पार्टी में शामिल होना नॉर्थ की राजनीति में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की मौजूदगी में आप में शामिल हुए गंभीर का पार्टी में आना मेयर वनीत धीर के लिए संगठनात्मक और राजनीतिक लिहाज से फायदेमंद साबित होगा।

वनीत धीर इस समय जालंधर के मेयर होने के साथ-साथ आम आदमी पार्टी के नॉर्थ हलके के इंचार्ज और 2027 विधानसभा चुनाव के घोषित उम्मीदवार भी हैं। ऐसे में उनके पास संगठन की जिम्मेदारी के साथ नगर निगम के माध्यम से विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का अवसर भी है। राजनीतिक भाषा में कहें तो धीर को संगठन और नगर निगम, दोनों स्तरों पर अपनी सक्रियता दिखाने का मौका मिल रहा है।

भाजपा की अंदरूनी राजनीति की समझ रखने वाले नेता का साथ

प्रशांत गंभीर भाजपा में अलग-अलग पदों पर काम कर चुके हैं और युवा मोर्चा के प्रमुख प्रवक्ता के तौर पर भी सक्रिय रहे हैं। ऐसे नेता का भाजपा छोड़कर आप में आना केवल सदस्य संख्या बढ़ने तक सीमित नहीं है। गंभीर को भाजपा की संगठनात्मक कार्यप्रणाली, युवा कार्यकर्ताओं और स्थानीय राजनीतिक गतिविधियों की जानकारी है। उनके संपर्क और अनुभव से वनीत धीर के चुनावी अभियान को मजबूती मिलेगी।

मेयर पद के साथ हलका इंचार्ज की जिम्मेदारी बनी ताकत

वनीत धीर के पक्ष में सबसे बड़ा समीकरण उनकी दोहरी भूमिका है। एक तरफ वे शहर के मेयर के तौर पर नगर निगम की कार्यप्रणाली और विकास परियोजनाओं से जुड़े हैं, वहीं दूसरी तरफ नॉर्थ हलके में आप के संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। वे स्थानीय समस्याओं, पार्षदों, वार्ड स्तर के कार्यकर्ताओं और सरकारी तंत्र के साथ लगातार संपर्क बनाकर पार्टी को मजबूत कर रहे हैं।

हलके में विकास कार्य ही धीर की पहली राजनीतिक प्राथमिकता है। सड़कों, सीवरेज, ट्यूबवेल, स्ट्रीट लाइट और पार्कों से जुड़े कामों को आगे बढ़ाने की कोशिश उनके लिए चुनाव में प्रमुख मुद्दा रहेगी। करीब 24 करोड़ रुपये के विकास कार्य भी नॉर्थ हलके को लेकर उनकी प्राथमिकता को दर्शाता है।

धीर के पक्ष में बन रहे प्रमुख समीकरण

प्रशांत गंभीर का आप में आना, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार और मेयर पद की जिम्मेदारी वनीत धीर के लिए तीन महत्वपूर्ण राजनीतिक आधार हैं। इसके अलावा नगर निगम में पार्षदों के साथ तालमेल, वार्ड स्तर पर विकास कार्य और स्थानीय लोगों तक सीधी पहुंच भी उनके अभियान को मजबूती दे रहा है। पार्टी की तरफ से मंगलवार को गंभीर का स्वागत किया गया और उन्हें बधाई भी दी गई। कुल मिलाकर कहें तो गंभीर का आप में आना निश्चित तौर पर एक सकारात्मक राजनीतिक घटनाक्रम है।

spot_img

Hot this week

यह कैसा सर्वे… 7 सीटों पर असमंजस, बाकी 110 सीटों पर अकाली-भाजपा की जीत!

अकाली दल ने भाजपा के साथ सीटों के बंटवारे...

Topics

GNDU ने 28 नवंबर की परीक्षाएं की स्थगित, अब 6 दिसंबर को होंगी

प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल पहले की तरह रहेगामनदीप शर्मा,...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img