डाक विभाग का पश्चिम क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ से जालंधर शिफ्ट

सात डाक मंडलों के कामकाज की निगरानी अब जालंधर से होगी, प्रशासनिक समन्वय बेहतर बनाने के लिए लिया फैसला

मनदीप शर्मा, जागरूक पंजाब
जालंधर : डाक विभाग, पश्चिम क्षेत्र, पंजाब का क्षेत्रीय कार्यालय अब चंडीगढ़ की जगह जालंधर में स्थापित किया गया है। डॉ. प्रवीण कुमार सरस्वत, IPoS, निदेशक, पश्चिम क्षेत्र, पंजाब के नेतृत्व में कार्यालय का उद्घाटन किया गया। विभाग के इस फैसले का उद्देश्य प्रशासनिक कामकाज को बेहतर बनाना और डाक मंडलों की निगरानी को प्रभावी करना है।

इस क्षेत्रीय कार्यालय के अधीन अमृतसर, फरीदकोट, फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर और कपूरथला के सात डाक मंडल आते हैं। अब इन मंडलों से जुड़े प्रशासनिक कामकाज का समन्वय जालंधर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के माध्यम से किया जाएगा।

डाक विभाग को उम्मीद है कि कार्यालय जालंधर में होने से संबंधित डाक मंडलों के साथ तालमेल बेहतर होगा। इससे विभागीय नीतियों, योजनाओं और प्रशासनिक निर्देशों को लागू करने तथा मंडलों के कामकाज की निगरानी में मदद मिलेगी।

spot_img

Hot this week

मां दर्शी जी के आशीर्वाद से अमृतवाणी-संकीर्तन एवं शुभ-प्रवचन 21 और 22 नवंबर को

* संत शिरोमणि स्वामी सत्यानन्द जी महाराज एवं परम...

Topics

सभी राजनीतिक पार्टियां सिख चेहरों को उचित प्रतिनिधित्व दें: सिख तालमेल कमेटी

मनदीप शर्मा, जागरूक पंजाब जालंधर : सिख तालमेल कमेटी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img