सोशल मीडिया पर सिलेंडर ठगी का नया खेल, 2500 रुपए में खाली सिलेंडर बेचने का ऑफर, 3500 रुपए ठगे

-जालसाज ‘तेरा यार’ आईडी से लोगों को दे रहा लालच
-दूसरे ठग ने गैस से भरा सिलेंडर देने के नाम पर गए 3500 रुपए

मनदीप शर्मा, जागरूक पंजाब
जालंधर :
सोशल मीडिया पर सस्ते में गैस सिलेंडर खरीदने और दूसरी कंपनी का सिलेंडर लेने के नाम पर लोगों को ठगने का कथित मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर ‘तेरा यार’ नाम की आईडी चला रहा एक व्यक्ति खाली गैस सिलेंडर 2500 रुपये में बेचने का ऑफर दे रहा है। वहीं, 500 रुपये में दूसरी कंपनी का सिलेंडर लेने का लालच दे रहा है। इसके अलावा, गैस सिलेंडर भी खरीदने की पेशकश दी जा रही है। इसमें भरा सिलेंडर देने के नाम पर 1000 रुपये अलग से मांगे जा रहे हैं। ऐसे आकर्षक ऑफर के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाने की आशंका है।

3500 रुपए ट्रांसफर किए पर भरा सिलेंडर मिला न ही खाली
जालंधर के एक व्यक्ति ने भी इसी तरह की ठगी होने की जानकारी दी है। उसके मुताबिक उस भी सोशल मीडिया पर ऐसा ही ऑफर मिला। जालसाज ने 2500 रुपये में सिलेंडर देने की बात कही। गैस से भरा सिलेंडर देने के लिए 1000 रुपये अतिरिक्त मांगे। पीड़ित ने उसे 3500 रुपए ट्रांसफर कर दिए, लेकिन बाद में कुछ नहीं मिला।

सरकारी संपत्ति के नाम पर जालसाजी, सिलेंडर खरीदने-बेचने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई : कोहली

कोहली गैस एजेंसी, जालंधर के एमडी करमन कोहली ने कहा कि गैस सिलेंडर को इस तरह खुले तौर पर बेचना या खरीदना गलत है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं को सुरक्षा राशि के आधार पर उपलब्ध करवाया जाता है। इसका मतलब यह नहीं है कि उपभोक्ता उसे किसी भी व्यक्ति को बेच सकता है या दूसरी कंपनी का सिलेंडर लेने के लिए मनमाने ढंग से लेन-देन कर सकता है। सिलेंडर का वितरण और उससे जुड़ा कारोबार तेल कंपनियों के निर्धारित नियमों के तहत होता है। उपभोक्ताओं को सिलेंडर के संबंध में कंपनी और अधिकृत वितरक की प्रक्रिया का पालन करना चाहिए। उन्होंने लोगों को सोशल मीडिया पर मिलने वाले ऐसे ऑफर से दूर रहने की सलाह दी, जिनमें सिलेंडर बेचने, बदलने या गैस भरवाकर देने के नाम पर निजी तौर पर पैसे मांगे जाते हैं।

हिदायत- पैसे देने से पहले करें पुष्टि

-सोशल मीडिया के लुभावने विज्ञापनों से बचें: फेसबुक, इंस्टाग्राम या टेलीग्राम पर सस्ते गैस सिलेंडर या अन्य सरकारी उत्पादों के विज्ञापनों और ऑफर्स पर बिल्कुल भरोसा न करें। किसी अनजान व्यक्ति को अग्रिम भुगतान न करें।
-सिलेंडर की बुकिंग, डिलीवरी और बदलाव के लिए अपनी अधिकृत गैस एजेंसी से संपर्क करें।
-किसी दूसरी कंपनी का सिलेंडर लेने या देने से पहले संबंधित कंपनी के नियमों की पुष्टि करें।
-ठगी होने पर भुगतान का स्क्रीनशॉट, चैट, फोन नंबर, आईडी का लिंक और अन्य सबूत सुरक्षित रखें।
-ऑनलाइन वित्तीय ठगी होने पर तुरंत बैंक को सूचित करें और भारत के साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें। शिकायत cybercrime.gov.in पर भी दर्ज की जा सकती है।
अधिकृत डीलर्स से ही संपर्क करें: एलपीजी सिलेंडर से जुड़ा कोई भी बदलाव, रिफिल या नया कनेक्शन केवल अपनी अधिकृत गैस एजेंसी या आधिकारिक ऐप/वेबसाइट के जरिए ही करवाएं।
निजी खातों में पैसे न भेजें: कोई भी अनजान व्यक्ति यदि ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने की मांग करे, तो तुरंत सतर्क हो जाएं।

spot_img

Hot this week

बस्ती बावा खेल में मेडिकल स्टोरों पर रेड, एक लाख नशीली गोलियां बरामद

दुकानदार बिक्री का रिकॉर्ड नहीं दिखा पाया, ड्रग इंस्पेक्टर...

जालंधर के गांव ढड्डा में जन्मदिन की पार्टी में गोलीबारी, 42 वर्षीय महिला की मौत

गोली लगने से बच्चा और फोटोग्राफर घायल, थाना पतारा...

Topics

बस्ती बावा खेल में मेडिकल स्टोरों पर रेड, एक लाख नशीली गोलियां बरामद

दुकानदार बिक्री का रिकॉर्ड नहीं दिखा पाया, ड्रग इंस्पेक्टर...

11 तारीख को 250 सिखों का जत्था श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को सौंपेगा मांगपत्र

गुरुद्वारा प्रबंधन में गिरावट और श्री आनंदपुर साहिब की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img