Video देखें… एनएचएम कर्मचारियों ने धूरी में निकाला विशाल रोष मार्च, पंजाब सरकार और सीएम भगवंत मान मुर्दाबाद के लगाए नारे

 बैठकें रद्द करने और वादों से मुकरने पर भड़के स्वास्थ्य कर्मचारी; धूरी के बाजारों में पर्चे बांटकर खोली सरकार के ‘लारों’ की पोल, OPD सेवाएं पूरी तरह ठप करने की दी चेतावनी

मनदीप शर्मा, जागरूक पंजाब
धूरी/जालंधर :
पंजाब में लंबे समय से ठेके (कॉन्ट्रैक्ट) पर काम कर रहे नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के समूह कर्मचारियों की लटकती जायज मांगों को लेकर पंजाब सरकार के रवैये के खिलाफ आज धूरी की धरती पर कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। बार-बार वित्त मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री द्वारा बैठकें मुल्तवी (स्थगित) किए जाने से नाराज कर्मचारियों ने आज 9 अक्टूबर को धूरी में विशाल रोस रैली की और पंजाब सरकार व मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए ‘मुर्दाबाद’ के नारे लगाए। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने धूरी के बाजारों में रोस मार्च निकाला और लोगों को पर्चे बांटकर सरकार की वादाखिलाफी व लारेबाजी की पोल खोली। जिला जालंधर की प्रधान डॉ. पंखुड़ी ने कहा कि सरकार एनएचएम को समय देकर भी मीटिंग नहीं कर रही, जबकि उसी समय पर किसी और आर्गेनाइजेशन के साथ मीटिंग करके उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर रही है। यह सही नहीं है और सरकार को इसका खामियाजा चुनाव में जरूर भुगतना पड़ेगा।

3-3 बार बैठकें टालकर टाइम पास कर रही सरकार
सूबा प्रधान संदीप कौर ने बताया कि पिछले दिनों वित्त मंत्री पंजाब के साथ होने वाली बैठक 3 बार मुल्तवी की जा चुकी है, जबकि स्वास्थ्य मंत्री पंजाब ने 5 अक्टूबर को होने वाली बैठक भी अचानक रद्द कर दी। इससे साफ जाहिर होता है कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को लेकर गंभीर नहीं है और सिर्फ टाइम पास करने की नीति अपना रही है। इससे पहले वित्त मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के साथ हुई संयुक्त बैठक में एक उच्च स्तरीय NHM कर्मचारी कल्याण कमेटी का गठन करने का फैसला हुआ था, जिसे 15 दिनों के भीतर कर्मचारियों की मांगों का पक्का समाधान करना था। लेकिन बेहद अफसोस की बात है कि 20 दिन से ज्यादा समय बीत जाने के बावजूद कमेटी का गठन तो दूर, बैठक तक नहीं बुलाई गई।

मांगें न मानीं तो मंत्रियों के घरों के बाहर पक्का धरना और OPD सेवाएं होंगी ठप
यूनियन के सूबा प्रधान संदीप कौर ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने कर्मचारियों का कोई पक्का हल नहीं निकाला तो आने वाले दिनों में स्वास्थ्य मंत्री और वित्त मंत्री पंजाब के आवास के बाहर पक्का धरना दिया जाएगा। इसके साथ ही अस्पतालों में हर तरह का काम, रिपोर्टिंग और ओपीडी (OPD) सेवाएं पूरी तरह से ठप कर दी जाएंगी।

समय पर वेतन न मिलने से भी कर्मचारियों में भारी रोष
यूनियन के जनरल सचिव राम सिंह कपूरथला, खजांची दिनेश गर्ग पटियाला और वरिष्ठ प्रेस सचिव सुखजीत सिंह रोपड़ ने बताया कि सरकार कर्मचारियों को समय पर वेतन भी जारी नहीं कर रही है। बैठकों में केवल खोखले वादे किए जा रहे हैं। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि यदि समय पर तनख्वाहें जारी न की गईं, तो संपूर्ण कामकाज बंद कर दिया जाएगा। वहीं अमनदीप सिंह पटियाला, जसवीर सिंह बरनाला, गुलशन शर्मा फरीदकोट और मनदीप सिंह तरनतारन ने सांझी आवाज में सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तुरंत गंभीर रुख न अपनाया गया तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा। रैली में किरनजीत कौर मोहाली, डॉक्टर पंखुड़ी जालंधर, डॉक्टर शिवराज लुधियाना,  अमनदीप कौर नवांशहर, दीपिका पठानकोट, डॉक्टर जतिंदर फगवाड़ा, जगदेव सिंह मानसा, बलकरण सिंह मुक्तसर साहिब, रणजीत कौर बठिंडा, डॉक्टर सुनील गुरदासपुर, जशन फतेहगढ़ साहिब, बगीच सिंह फिरोजपुर, रविंदर सिंह फाजिल्का, नरेंद्र फिरोजपुर, डॉक्टर सिमर मोगा, गुरविंदर मोगा व अन्यों ने जबरदस्त रोष जाहिर किया।

spot_img

Hot this week

बस्ती बावा खेल में मेडिकल स्टोरों पर रेड, एक लाख नशीली गोलियां बरामद

दुकानदार बिक्री का रिकॉर्ड नहीं दिखा पाया, ड्रग इंस्पेक्टर...

जालंधर के गांव ढड्डा में जन्मदिन की पार्टी में गोलीबारी, 42 वर्षीय महिला की मौत

गोली लगने से बच्चा और फोटोग्राफर घायल, थाना पतारा...

Topics

बस्ती बावा खेल में मेडिकल स्टोरों पर रेड, एक लाख नशीली गोलियां बरामद

दुकानदार बिक्री का रिकॉर्ड नहीं दिखा पाया, ड्रग इंस्पेक्टर...

11 तारीख को 250 सिखों का जत्था श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को सौंपेगा मांगपत्र

गुरुद्वारा प्रबंधन में गिरावट और श्री आनंदपुर साहिब की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img