जालंधर तहसील कॉम्प्लेक्स में विजिलेंस का छापा, पटवारी और कारिंदा 3 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जमीन का इंतकाल दर्ज करने के बदले पैसे मांगने का आरोप; शिकायतकर्ता विनोद कुमार की शिकायत पर बिछाया गया जाल

विजिलेंस की गिरफ्त में आरोपी कारिंदा सोनू (पीली टीशर्ट) और आरोपी पटवारी विश्वदीप (गुलाबी शर्ट और नीली जींस)।

मनदीप शर्मा, जागरूक पंजाब
जालंधर :
जालंधर के तहसील कॉम्प्लेक्स में विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने रिश्वतखोरी के आरोप में एक पटवारी और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान विश्वजीत और राकेश कुमार के रूप में बताई गई है। आरोप है कि दोनों जमीन का इंतकाल दर्ज करने के बदले शिकायतकर्ता से 3 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे।

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता विनोद कुमार ने विजिलेंस ब्यूरो को शिकायत दी थी कि उसकी जमीन के इंतकाल की प्रक्रिया पूरी करने के लिए पटवारी और उसका साथी उससे 3 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। शिकायत के आधार पर विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और तहसील कॉम्प्लेक्स में कार्रवाई की। जैसे ही विनोद कुमार ने कथित तौर पर रिश्वत की रकम आरोपियों को सौंपी, विजिलेंस टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ लिया। रेड के दौरान विजिलेंस अधिकारियों ने पटवारखाने में काम कर रहे कर्मचारियों और उनके सहायकों को बाहर निकाल दिया तथा कार्यालय का दरवाजा बंद कर अंदर मौजूद दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी।
पटवारखाने में अपने काम करवाने के लिए रोजाना बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इनमें रजिस्ट्री से जुड़े काम, फर्द हासिल करने और जमीन संबंधी अन्य दस्तावेजों के काम शामिल हैं। स्थानीय स्तर पर लंबे समय से यह शिकायतें सामने आती रही हैं कि छोटे-छोटे काम करवाने के बदले लोगों से कथित तौर पर मोटी रकम की मांग की जाती है। विजिलेंस की अचानक हुई इस कार्रवाई के बाद पटवारखाने में मौजूद लोगों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आरोपियों ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। विजिलेंस टीम उन्हें हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए अपने साथ ले गई। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई किए जाने की जानकारी दी गई है।

spot_img

Hot this week

बस्ती बावा खेल में मेडिकल स्टोरों पर रेड, एक लाख नशीली गोलियां बरामद

दुकानदार बिक्री का रिकॉर्ड नहीं दिखा पाया, ड्रग इंस्पेक्टर...

जालंधर के गांव ढड्डा में जन्मदिन की पार्टी में गोलीबारी, 42 वर्षीय महिला की मौत

गोली लगने से बच्चा और फोटोग्राफर घायल, थाना पतारा...

Topics

बस्ती बावा खेल में मेडिकल स्टोरों पर रेड, एक लाख नशीली गोलियां बरामद

दुकानदार बिक्री का रिकॉर्ड नहीं दिखा पाया, ड्रग इंस्पेक्टर...

11 तारीख को 250 सिखों का जत्था श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को सौंपेगा मांगपत्र

गुरुद्वारा प्रबंधन में गिरावट और श्री आनंदपुर साहिब की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img