पत्रकारों की मांगों को लेकर पीसीजेयू ने मनाया ‘डिमांड डे’, सीएम व पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

जालंधर डीसी दफ्तर में एकजुट हुए पत्रकार; मीडिया कमीशन के गठन, वर्किंग जर्नलिस्ट एक्ट की बहाली और सुरक्षा कानून की उठाई मांग

मनदीप शर्मा, जागरूक पंजाब
जालंधर :
पंजाब एंड चंडीगढ़ जर्नलिस्ट्स यूनियन की जालंधर इकाई और पंजाब प्रेस क्लब की ओर से इंडियन जर्नलिस्ट्स यूनियन (आईजेयू) के आह्वान पर संयुक्त रूप से पत्रकारों की मांगों व समस्याओं को लेकर ‘डिमांड डे’ मनाया गया। इस अवसर पर डीसी दफ्तर में एकत्र हुए पत्रकारों ने संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

इस मौके पर पंजाब एंड चंडीगढ़ जर्नलिस्ट्स यूनियन पंजाब इकाई की एग्जीक्यूटिव सदस्य व जालंधर इकाई की कन्वीनर तेजिंदर कौर थिंद ने कहा कि पत्रकारों की मांगों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाना चाहिए। उन्होंने मीडिया कमीशन बनाने, वर्किंग जर्नलिस्ट एक्ट बहाल करने, पत्रकारों के लिए सुरक्षा एक्ट बनाने और वेज बोर्ड स्थापित करने सहित अन्य मांगों का उल्लेख किया।

इस अवसर पर पंजाब इकाई के एग्जीक्यूटिव सदस्य और जालंधर इकाई के जनरल सचिव बलविंदर सिंह भंगू ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र में अहम भूमिका निभाते हैं, लेकिन कामकाज के दौरान उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने पत्रकारों की सुरक्षा और लंबे समय से लटकी मांगों के समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया।

इसी के तहत यूनियन के सदस्यों ने सब रजिस्ट्रार जालंधर-2 जगतार सिंह को पत्रकारों की मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री पंजाब और देश के प्रधानमंत्री के नाम मांग पत्र (ज्ञापन) सौंपा।

इस मौके पर पंजाब एंड चंडीगढ़ जर्नलिस्ट्स यूनियन के सदस्य सुखविंदर सिंह भोगपुर, वरिष्ठ पत्रकार मदन भारद्वाज, वरिष्ठ पत्रकार हरनाम सिंह मनिहास नंबरदार, सुखविंदर सिंह किंगरा, अमरजीत सिंह जंडीर, गुरशान सिंह सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद थे।

spot_img

Hot this week

बस्ती बावा खेल में मेडिकल स्टोरों पर रेड, एक लाख नशीली गोलियां बरामद

दुकानदार बिक्री का रिकॉर्ड नहीं दिखा पाया, ड्रग इंस्पेक्टर...

जालंधर के गांव ढड्डा में जन्मदिन की पार्टी में गोलीबारी, 42 वर्षीय महिला की मौत

गोली लगने से बच्चा और फोटोग्राफर घायल, थाना पतारा...

Topics

बस्ती बावा खेल में मेडिकल स्टोरों पर रेड, एक लाख नशीली गोलियां बरामद

दुकानदार बिक्री का रिकॉर्ड नहीं दिखा पाया, ड्रग इंस्पेक्टर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img